एक्सप्लोरर

2024 Maruti Suzuki Swift हुई लॉन्च, 7 लाख से भी कम में मिलेगा लग्जरी कार का मजा

नई स्विफ्ट का नया 1.2-लीटर Z सीरीज इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जो 82hp और 112Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है.

Maruti Swift New Generation 2024: फोर्थ जेनरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होकर 9.65 लाख रुपये तक जाती है. पिछले मॉडल की तुलना में, नई स्विफ्ट में एक इवोल्यूशनरी डिजाइन, ज्यादा फीचर्स, एक्सट्रा सेफ्टी फीचर्स और ज्यादा एफिशिएंट 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है. नई मारुति हैचबैक की कीमतें अब पहले के मुकाबले 25,000 रुपये से 37,000 रुपये ज्यादा हैं.

कीमत और मुकाबला 

नई स्विफ्ट के LXI MT की कीमत 6.49 लाख रुपये, VXI एमटी की कीमत 7.30 लाख रुपये, VXI AMT की कीमत 7.80 लाख रुपये, VXI (0) एमटी की कीमत 7.57 लाख रुपये, VXI (0) एएमटी की कीमत 8.07 लाख रुपये, ZXI एमटी की कीमत 8.30 लाख रुपये, जेडएक्सआई एएमटी की कीमत 8.80 लाख रुपये, ZXI+ एमटी की कीमत 9.00 लाख रुपये और जेडएक्सआई+ एएमटी की कीमत 9.50 लाख रुपये (सभी कीमत एक्स शोरूम) है. जबकि इसके ड्यूल टोन ऑप्शन के लिए 15,000 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे.

2024 Maruti Suzuki Swift हुई लॉन्च, 7 लाख से भी कम में मिलेगा लग्जरी कार का मजा

स्विफ्ट की मुख्य कंप्टीटर्स टाटा टियागो और हुंडई ग्रैंड i10 निओस की एक्स शोरूम कीमतें क्रमशः 5.65 लाख रुपये और 5.92 लाख रुपये से शुरू होती हैं, जबकि नई स्विफ्ट की शुरुआती कीमतें थोड़ी ज्यादा है. जबकि टाटा और हुंडई की इन हैचबैक की रेंज-टॉपिंग पेट्रोल-ऑटोमेटिक वर्जन की कीमतें क्रमशः7.95 लाख रुपये और 8.56 लाख रुपये है, जो कि नई रेंज-टॉपिंग स्विफ्ट वेरिएंट से काफी कम है.

2024 Maruti Suzuki Swift हुई लॉन्च, 7 लाख से भी कम में मिलेगा लग्जरी कार का मजा

पिछले मॉडल से मिलती जुलती है नई मारुति स्विफ्ट

नई स्विफ्ट की डिजाइन लैंग्वेज मौजूदा मॉडल जैसी ही है, लेकिन इसमें कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें एक नया फ्रंट बंपर, नए डिज़ाइन का रेडिएटर ग्रिल, नए आकार की हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स, ट्रेडिशनल रियर डोर हैंडल, नए एलॉय व्हील डिज़ाइन और सी-शेप पैटर्न वाले नए टेल-लैंप शामिल हैं. हालांकि नई स्विफ्ट का व्हीलबेस अपने पिछले मॉडल के समान ही 2,450 मिमी है, लेकिन नई हैचबैक 15 मिमी लंबी, 40 मिमी कम चौड़ी और 30 मिमी ऊंची है.

2024 Maruti Suzuki Swift हुई लॉन्च, 7 लाख से भी कम में मिलेगा लग्जरी कार का मजा

लुक और कलर ऑप्शंस 

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट तीन ड्यूल-टोन पेंट और दो नए नीले और लाल रंगों सहित नौ एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. मारुति, स्विफ्ट के साथ रेसिंग रोडस्टार और थ्रिल चेजर एक्सेसरी पैकेज भी दे रही है. रेसिंग रोडस्टार में बाहर और अंदर स्पोर्टी कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जबकि  थ्रिल चेजर में मारुति ने एनर्जेटिक एक्सटीरियर और अट्रैक्टिव इंटीरियर स्टाइलिंग में बदलाव किए हैं नई मारुति स्विफ्ट, अपमार्केट और बेहतर फीचर्स से लैस है.

2024 Maruti Suzuki Swift हुई लॉन्च, 7 लाख से भी कम में मिलेगा लग्जरी कार का मजा

इंटीरियर और फीचर्स 

नई स्विफ्ट का इंटीरियर आउटगोइंग मॉडल के केबिन से ज्यादा प्रीमियम दिखता है, और इसमें एक बड़ा 'फ़्लोटिंग' 9-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है जो नए टेक्सचर्ड डैश पर सेंटर स्टेज लेता है. सीटों में पूरे रेंज में नए फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, रीस्टाइल किए गए सेंट्रल एयर-कॉन वेंट, नया HVAC स्विचगियर और 4.2-इंच डिजिटल MID के साथ अपडेटेड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. टॉप-स्पेक स्विफ्ट ZXI+ में बताए गए सभी फीचर्स मौजूद हैं. एंट्री-लेवल स्विफ्ट LXI भी इस बार ज्यादा फीचर्स से लैस है, जिसमें 6 एयरबैग, ISOFIX एंकर, रियर पार्किंग सेंसर, ABS के साथ EBD और ESC जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी किट शामिल हैं. हालांकि हिल स्टार्ट असिस्ट केवल ऑटोमेटिक वेरिएंट के साथ उपलब्ध है.

2024 Maruti Suzuki Swift हुई लॉन्च, 7 लाख से भी कम में मिलेगा लग्जरी कार का मजा

नया इंजन और माइलेज

पुराने K12 यूनिट की जगह नए Z12E इंजन के साथ स्विफ्ट न केवल 3 kmpl ज्यादा किफायती है, बल्कि यह भारत की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हैचबैक में से एक है. यह 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से 24.8kmpl-25.75kmpl के माइलेज आंकड़े इसे वैगन आर (24.35kmpl-25.19kmpl), ऑल्टो K10 (24.39kmpl-24.9kmpl) और एस-प्रेसो (24.12kmpl-25.3kmpl) जैसे 1.0-लीटर मॉडल की तुलना में ज्यादा किफायती बनाते हैं. हालांकि, मारुति की सेलेरियो (24.97kmpl-26.68kmpl), ग्रैंड विटारा और टोयोटा की हाइराइडर अभी भी ज्यादा माइलेज देने में सक्षम हैं.

2024 Maruti Suzuki Swift हुई लॉन्च, 7 लाख से भी कम में मिलेगा लग्जरी कार का मजा

नई स्विफ्ट का नया 1.2-लीटर Z सीरीज इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जो 82hp और 112Nm का आऊटपुट जेनरेट करता है, जो कि मौजूदा स्विफ्ट की तुलना में 8hp और 1Nm कम है. मारुति का यह भी दावा है कि नई स्विफ्ट 12 प्रतिशत तक कम CO2 उत्सर्जन करती है.

2024 Maruti Suzuki Swift हुई लॉन्च, 7 लाख से भी कम में मिलेगा लग्जरी कार का मजा

यह भी पढ़ें -

सिंगल चार्ज पर तय कर सकेंगे 400 किमी से ज्यादा की दूरी, TATA की इस कार पर मिल रही भारी छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
Royal Enfield को टक्कर देने आईं ये 5 धांसू बाइक्स, देखें कीमत और फीचर्स
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
ई-स्कूटर vs पेट्रोल स्कूटर, 365 दिन का खर्च जानकर चौंक जाएंगे
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget