एक्सप्लोरर

Maruti Invicto: 19 जून से शुरू होगी मारुति की नई प्रीमियम एमपीवी की बुकिंग, अगले महीने होगी लॉन्च

इस नई एमपीवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मौजूद है. साथ ही यह एसयूवी ADAS तकनीक से भी लैस है.

Maruti New Premium MPV: इंडो-जापानी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के री-बैज मॉडल इनविक्टो की जुलाई में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. पहले इसका नाम एंगेज होने की खबरें थीं. इस थ्री-रो एमपीवी की ऑफिशियल बुकिंग 19 जून 2023 को शुरू होगी. कंपनी के पोर्टफोलियो में, नई मारुति इनविक्टो तीसरी एमपीवी और सबसे महंगी कार होगी. कार निर्माता का मानना है कि प्रीमियम थ्री रो सेगमेंट को एमपीवी और एसयूवी दोनों के खरीदार पसंद करते हैं. कंपनी की ग्रैंड विटारा की तरह नई मारुति एमपीवी का निर्माण भी टोयोटा के बिदादी प्लांट में किया जाएगा.

पावरट्रेन

यह एमपीवी टोयोटा के TNGA-C आर्किटेक्चर पर आधारित होगी. इसमें 183bhp पॉवर वाला  2.0L स्ट्रांग हाइब्रिड और 173bhp पॉवर वाला 2.0L पेट्रोल इंजन मिलेगा. जिसमें क्रमशः एक ई-सीवीटी गियरबॉक्स और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा. यह कंपनी का पहला ऑटोमेटिक-ओनली मॉडल होगा.

बाहरी डिजाइन में होगा बदलाव

डायमेंशन के मामले में नई मारुति एमपीवी इनोवा हाइक्रॉस के समान होगी. हालांकि, इसके एक्सटीरियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि मॉडल में क्रोम बार के साथ एक ट्रेपोजॉइडल ग्रिल, रीडिजाइंड फ्रंट बम्पर, एलईडी डीआरएल और अलॉय व्हील मिलेंगे. 

फीचर्स

इसके इंटीरियर में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है. नई इनविक्टो, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.1-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एक पैनोरमिक सनरूफ, 9-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, एक 360 डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS तकनीक के साथ लैस होगी. साथ ही इसमें 6 एयरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस और ईबीडी और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम सहित सभी यात्रियों के लिए थ्री प्वाइंट सीट बेल्ट मिलेंगे. इसे 7 और 8-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ पेश किया जाएगा. 7-सीटर मॉडल में मिड रो में ओटोमन फ़ंक्शन के साथ दो कैप्टन सीट्स, और 8-सीटर मॉडल में एक बेंच सीट मिलेगी. 

किससे होगा मुकाबला

इस नई एमपीवी का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा, जिसमें एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन का विकल्प मौजूद है. साथ ही यह एसयूवी ADAS तकनीक से भी लैस है.

यह भी पढ़ें :- भारत में लॉन्च हुई हीरो एक्सट्रीम 160R 4V, सबसे हल्की 160cc बाइक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget