एक्सप्लोरर

Upcoming MPV: मारुति लॉन्च करने वाली है नई एमपीवी, होगा कंपनी का सबसे महंगा प्रोडक्ट

MSI इस वित्तीय वर्ष में लगभग 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी SUV कंपनी बनने के लक्ष्य को लेकर चल रही है. हाल ही में SUV सेगमेंट में FRONX और JIMNY जैसे दो प्रोडक्ट्स को शामिल किया है.

Maruti Suzuki Invicto MPV: मारुति सुजुकी भारत में अपनी सबसे महंगी कार 'इनविक्टो' को लॉन्च करने के लिए तैयार है. इस कार की कीमत 20 लाख रुपये से ऊपर होने की उम्मीद है. इनविक्टो, टोयोटा के इनोवा हाईक्रॉस का रिबैज वर्जन है. यह थ्री रो, 7-सीटर एमपीवी है. मारुति के सेल्स एंड मार्केटिंग डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया है कि, "कंपनी पेट्रोल और हाइब्रिड विकल्पों में बेचे जाने वाले वाहन के साथ बाजार में उचित हिस्सेदारी हासिल करने की उम्मीद कर रही है." उन्होंने कहा कि "एमएसआई ने इनविक्टो के लिए बुकिंग शुरू करने की योजना बनाई है, जिसे 19 जून से नेक्सा रिटेल चैनल के माध्यम से शुरू किया जाएगा." साथ ही उन्होंने कहा कि 10-15 लाख रुपये के सेगमेंट में, हम लगभग 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी बन गए हैं, अब हम 20 लाख रुपये से ऊपर के इस थ्री रो सेगमेंट में प्रवेश कर रहे हैं, जो खरीदारों के बीच इस समय बहुत लोकप्रिय हो रहा है.

5 जुलाई को होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी इनविक्टो को 5 जुलाई को लॉन्च करेगी. इसका उत्पादन बेंगलुरू के बाहर रामनगर जिले के बिदादी में टोयोटा की फैक्ट्री में किया जाएगा. इसे नेक्सा रिटेल शोरूम के जरिए बेचा जाएगा. इसका कंपनी के ब्रैंड वैल्यू पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा. कंपनी को 20 लाख रुपये से अधिक के सेगमेंट में बाजार से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है, जैसा कि उसे  10-15 लाख रुपये के सेगमेंट में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.  

सेगमेंट लीडर बनना चाहती है मारुति

MSI इस वित्तीय वर्ष में लगभग 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ अग्रणी SUV कंपनी बनने के लक्ष्य को लेकर चल रही है. हाल ही में कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में फ्रोंक्स और जिम्नी जैसे दो प्रोडक्ट्स को शामिल किया है. सुजुकी और टोयोटा ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जो उन्हें भारतीय बाजार के लिए नई तकनीकों के विकास पर काम करने के साथ-साथ उत्पादों और प्लेटफार्मों को साझा करने की अनुमति देता है.

डिलीवरी में हो सकती है देरी

सप्लाई चेन में दिक्कतों के कारण टोयोटा को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. भारी डिमांड और कम आपूर्ति को देखते हुए इस बात को लेकर अनिश्चितता है कि टोयोटा कितनी कारों का निर्माण कर पाएगी और मारुति को कैसे आपूर्ति कर पाएगी. भारी मात्रा में बुकिंग बैकलॉग के कारण टोयोटा ने अपने इस मॉडल के टॉप-एंड वेरिएंट की बिक्री को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, इसके लिए वेटिंग पीरियड दो साल के करीब पहुंच गया है. जिसके चलते मारुति के खरीदारों को भी इसके लिए लंबा वेटिंग पीरियड मिल सकता है.

इस कार का मुकाबला करने के लिए टाटा मोटर्स सहित किआ और हुंडई भी अपने लाइनअप में विस्तार कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें :- ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार की सामने आयी तस्वीर, अगले साल हो सकती है पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल के बाद CNG में ब्लेंडिंग से क्या होगा गाड़ी पर असर? जानें
पेट्रोल के बाद CNG में ब्लेंडिंग से क्या होगा गाड़ी पर असर? जानें
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
July Vehicle Sales Report 2026 : वाहन बाजार में तेजी, जुलाई में 26 पर्सेंट बढ़ी बिक्री
वाहन बाजार में तेजी, जुलाई में 26 पर्सेंट बढ़ी बिक्री
दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, जानें कार बचाने के आसान तरीके
दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, जानें कार बचाने के आसान तरीके

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget