एक्सप्लोरर

Ola Electric Car: ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार की सामने आयी तस्वीर, अगले साल हो सकती है पेश

Ola Electric Car Rival: इस कार का मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से हो सकता है, जिसमें 418 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

Ola Electric: भारतीय ईवी स्टार्ट-अप कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की आने वाली इलेक्ट्रिक कार की चर्चा काफी समय से हो रही है. लेकिन एक लीक हुई पेटेंट तस्वीर से अब हमें इसके पूर्ण डिजाइन की पहली झलक देखने को मिली है. यह कार अपने कॉन्सेप्ट स्टेज में होने की संभावना है और इसका फाइनल प्रोडक्ट मॉडल थोड़ा अलग हो सकता है. आइए जानते हैं क्या है इस कार की डिजाइन डिटेल्स. 

एक्सटीरियर डिजाइन

ओला का ईवी फोर व्हीलर, पहली नज़र में टेस्ला मॉडल एस और मॉडल 3 के समान लगता है. यह एक ट्रेडिशनल सेडान सिल्हूट है जिसमें पीछे की तरफ एक कूप जैसा रूफ दिया गया है. इसके बॉडी पैनल गोल और स्मूथ हैं, जिससे एयरोडायनेमिक में सहायता मिल सके. इसके पहिए अधिक किनारे दिए गए हैं, जिससे इसका व्हीलबेस बढ़ जाता है. इससे इसमें बड़ा बैटरी पैक मिलने की संभावना है. 

इसमें कोई फ्रंट ग्रिल नहीं है, जैसा कि अन्य EVs में देखने को मिलता है. हेडलैम्प असेंबली बम्पर के ठीक ऊपर है और इसमें पतले, होरीजेंटेल लैंप शामिल हैं, जिसमें एक एलईडी लाइट बार जुड़े होने की संभावना है. पिछले टीज़र में एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप के लिए होरीजेंटल ब्लॉक्स के साथ एक वाइड डीआरएल देखने को मिले थे. फ्रंट प्रोफाइल में, फ्रंट फेंडर के साथ एक प्रमुख एयर वेंट और फ्लश डोर हैंडल के साथ एक स्कूप्ड फ्रंट डोर दिया गया है, जिसमें विंग मिरर के बजाय कैमरे मिलने की संभावना है. विंडो लाइन के दोनों सिरों पर पिंच दिखाई देती है, और इसमें ड्यूल-टोन एयरो-ऑप्टिमाइज्ड व्हील भी दिए गए हैं. इसमें एक ग्लास रूफ मिलने की संभावना है. हालांकि, अभी तक इसके रियर स्टाइलिंग की कोई झलक सामने नहीं आई है.

इंटीरियर और फीचर्स

पहले इसके इंटीरियर में एक ऑक्टागोनल स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक फ्री-स्टैंडिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़ा लैंडस्केप टचस्क्रीन देखने को मिला था. टीजर में बहुत न्यूनतम डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं.

ओला की आगामी इलेक्ट्रिक कार में 70-80kWh बैटरी पैक के साथ 500 किमी से अधिक की रेंज के साथ की संभावना है. यह 4 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार मिलने की संभावना है. इसे 2024 में पेश किए जाने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है.  

किससे होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से हो सकता है, जिसमें 418 किलोमीटर प्रति चार्ज की रेंज मिलती है.

यह भी पढ़ें :- कुछ ही हफ्तों में लॉन्च होगी नई पीढ़ी की मर्सिडीज बेंज जीएलसी, जानिए फीचर्स और इंजन की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget