एक्सप्लोरर

20 साल की हुई मारुति वैगन-आर, देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों में है शामिल

समय-समय पर ग्राहकों की जरूर को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने वैगन-आर में कई बार बदलाव भी किये हैं. हर बार यह पहले से बड़ी और बेहतर होती चली गई.

नई दिल्लीः मारुति सुजुकी की वैगन-आर 20 साल की हो  गई है. सबसे पहले वैगन-आर को साल 1999 में लॉन्च किया गया था. ऑल्टो के बाद यह आज यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में है.

25 फीसदी ग्राहक फिर से खरीदते हैं वैगन-आर

मारुति सुजुकी के मुताबिक 25 फीसदी ग्राहक ऐसे हैं, जो दोबारा वैगन-आर को ख़रीदना पसंद करते हैं. इससे साफ़ पता चलता कि फैमिली क्लास को वैगन-आर कितनी ज्यादा पसंद है. इसी को कहा जाता है रिकॉल वैल्यू.

वैगन-आर में हुए कई बार बदलाव

समय-समय पर ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने वैगन-आर में कई बार बदलाव भी किये हैं. हर बार यह पहले से बड़ी और बेहतर होती चली गई.

दो इंजन ऑप्शन में

इस साल जनवरी में मारुति ने नई वैगन-आर को बाजार में लॉन्च किया था. वैगन आर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन को शामिल किया था.यह कार 1.0L और 1.2L पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसमें एक स्विफ्ट वाला K-सीरीज 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 83hp की पावर और 113Nm टॉर्क देता है. जबकि दूसरा पुरानी वैगनआर मॉडल वाला 1.0-लीटर का इंजन है, जो 67hp की पावर और 90 Nm टॉर्क देता है. दोनों इंजन 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (AGS) से लैस हैं.

सेफ्टी फीचर्स

वैगन-आर में सेफ्टी फीचर्स का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसके सभी वेरिएंट्स में ABS के साथ EBD, ड्राइवर साइड एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं.

यूथ में हुई पॉपुलर

कंपनी के मुताबिक यूथ में खास जगह बनाने के लिए वैगन-आर को ज्यादा पावरफुल, स्टाइलिश और स्पेशियस बनाया गया है.  इसलिए इसमें नया 1.2 लीटर का इंजन दिया है. नई वैगन-आर ने लॉन्च होने के साथ महीने के अंदर ही एक लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया था. इसकी कीमत 4.34 लाख रुपये से शुरू होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Scooter Launch: Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Toyota New Hybrid Engine: बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
बढ़ते पेट्रोल खर्च से मिलेगी राहत, Toyota ला रही नया हाइब्रिड इंजन
Upcoming EVs: सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
सस्ती भी, प्रीमियम भी, जल्द दस्तक देंगी ये 4 नई Electric SUV
JSW Combat: Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री
Fortuner को टक्कर देगी नई JSW Combat SUV, हाइब्रिड इंजन के साथ होगी एंट्री

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget