एक्सप्लोरर

GST कम करने के बाद कितनी सस्ती मिलेगी Maruti Wagon R? यहां जान लीजिए डिटेल्स

Maruti Wagon R: मारुति वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 8.50 लाख रुपये तक जाती है. आइए जीएसटी डिटेल्स जानते हैं.

दिवाली के मौके पर मोदी सरकार कई सामानों पर GST कम करने की योजना बना रही है, जिसमें छोटी कारें भी शामिल हैं. फिलहाल इन कारों पर 28% GST और 1% सेस यानी कुल 29% टैक्स लगता है. लेकिन अगर इसे घटाकर 18% कर दिया जाता है तो ग्राहकों को सीधा 10% का फायदा मिलेगा.

ऐसे में अगर आप Maruti Wagon R खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर जीएसटी कम होती है ये गाड़ी आपको कितनी सस्ती मिलेगी? Maruti WagonR की मौजूदा शुरुआती कीमत 5.78 लाख रुपए है. फिलहाल इस पर करीब 1.67 लाख रुपए टैक्स लगता है. GST कम होने के बाद टैक्स घटकर 1.09 लाख रुपए रह जाएगा. यानी WagonR खरीदने पर लगभग 58,000 रुपए की बचत होगी.

Maruti Wagon R की कीमत

Maruti Wagon R की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 8.50 लाख रुपये तक जाती है. इसका CNG वेरिएंट 7.15 लाख रुपये से शुरू होता है, जो मिडिल क्लास फैमिलीज के लिए एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है. ऑन-रोड कीमतें शहर और वेरिएंट्स के अनुसार बदल सकती हैं, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत इसे 2025 की सबसे सस्ती और सेफ हैचबैक बनाती है.

Maruti Wagon R के फीचर्स और वैरिएंट्स

Wagon R में दिया गया है एक 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जिसमें Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट है. इसके साथ ही स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, पावर विंडोज, कीलेस एंट्री, ऑटो AC और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. 

Maruti Wagon R को तीन अलग-अलग पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है, जो इसे हर तरह के ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार एक बेहतर विकल्प बनाते हैं. इसमें पहला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 65.68 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है. दूसरा विकल्प 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 88.5 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

तीसरा विकल्प 1.0-लीटर CNG इंजन है, जो 88 PS की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क देता है. दोनों पेट्रोल इंजन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं, जबकि CNG वेरिएंट केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. ये सभी इंजन ऑप्शन शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी देते हैं.

यह भी पढ़ें:-

78 हजार वाले इस स्कूटर को खूब खरीद रहे लोग, डेली अप-डाउन के लिए बेस्ट ऑप्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget