एक्सप्लोरर

Best Selling Cars: कोरोना काल के बावजूद इन कारों का रहा जलवा, देश में सबसे ज्यादा हुई बिक्री

कोरोनाकाल और उसकी पाबंदियों के बीच कुछ कारों ने ग्राहकों को जमकर लुभाया है. साल 2021 की छमाही में इन कारों की जबरदस्त बिक्री देखने को मिली है. आइए जानते हैं वह पांच बेस्ट सेलिंग कारें कौनसी हैं.

कोरोना वायरस महामारी के चलते पिछले दो साल ऑटो इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहे हैं. लगभग हर ब्रांड ने अपनी बिक्री में गिरावट का सामना किया है. लेकिन कई ऐसी कारें हैं जिनके लिए इसका कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है. यानी इन्हें ग्राहकों से खूब प्यार मिले है. कोरोना काल के बावजूद इन्हें जमकर खरीदा गया. आइए जानते हैं इस साल की छमाही तक कौनसी ऐसी पांच कारें हैं जिन्हें सबसे ज्यादा खरीदा गया है. 

Maruti Suzuki Swift
बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी की स्विफ्ट नंबर वन पर रही. इस साल की छमाही में इस कार की अब तक 97,312 यूनिट्स बिकीं. इस कार को हाल ही में डुअल-जेट K12 इंजन के साथ बदलाव किया था. इस कार की कीमत एक्स शोरूम में 5.73 लाख रुपये से शुरू होकर 8.40 लाख रुपये तक है. 

Maruti Suzuki WagonR
दूसरे नंबर पर भी मारुति का ही कब्जा है. कंपनी की पॉपुलर कार WagonR की इस छमाही में 94,839 यूनिट्स की सेल हुई. बता दें कि पिछले महीने यानी जुलाई में ये कार सबसे ज्यादा बिकी है. मारुति सुजुकी वैगन-आर की शुरुआती कीमत  4.80 लाख रुपये है. वहीं इसके टॉप मॉडल के लिए आपको 6.33 लाख रुपये तक देने होंगे.

Maruti Suzuki Baleno
इस लिस्ट में तीसरा नाम Maruti Suzuki Baleno का है. कंपनी की ये कार भारत में बेस्ट सेलिंग प्रीमियम हैचबैक है. कंपनी इस कार की अब तक 93,823 से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है. बलेनो की प्राइस एक्स-शोरूम में 5.98 लाख रुपये से लेकर 9.30 लाख रुपये तक है.

Maruti Suzuki Alto 800
इस सूची में अगला नंबर आता है कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 का. साल 2021 की छमाही के दौरान इस कार की अब तक 85,616 यूनिट्स की सेल हो चुकी है. कार की एक्स शोरूम की कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होकर 4.60 लाख रुपये तक है.

Hyundai Creta
मारुति के बाद इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर आती है हुंडई की क्रेटा. ये कार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इस साल अब तक कंपनी ने क्रेटा की 67,283 यूनिट्स बेच दी हैं. इस क्रेटा की एक्स शोरूम की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 17.70 लाख रुपये तक है.

ये भी पढ़ें

कोरोनाकाल में ऑटो इंडस्ट्री को बड़ी राहत, जून में गाड़ियों की रिटेल सेल में आई तेजी- FADA

Car Buying Tips: पहली बार खरीदने जा रहें हैं सेकेंड हैंड कार? तो ये सब चेक करना बिल्कुल न भूलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget