एक्सप्लोरर

Car Buying Tips: पहली बार खरीदने जा रहें हैं सेकेंड हैंड कार? तो ये सब चेक करना बिल्कुल न भूलें

अगर आप पहली बार सेकेंड हैंड कार खरीद रहे हैं तो जानकारी जुटाकर बेहतर सलेक्शन कर सकते हैं. यूज्ड या पुरानी कार को खरीदने से पहले अगर कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा.

कोरोनाकाल में लोगों का बजट बिगड़ गया है और नई कार लेना चुनौती भरा हो सकता है. हालांकि इस महामारी में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी सफर नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में बीच का क्या रास्ता हो सकता है, जिससे इसका हल निकल सके. इसका जवाब है सेकेंड हैंड कार. इस समय सेकेंड हैंड कार खरीदना अच्छा ऑप्शन है. यूज्ड कार खरीदने से पहले इसकी पूरी तरह से जांच बेहद जरूरी है. सिर्फ टेस्ट ड्राइव काफी नहीं है. इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें होती हैं जिनपर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

लंबी टेस्ट ड्राइव लें
कार खरीदते समय जब टेस्ट ड्राइव की बात हो तो आप जल्दबाजी में कभी भी छोटी दूरी का टेस्ट ड्राइव ना लें. कम से कम 30 किलोमीटर की टेस्ट ड्राइव जरूर लें. इससे आप गाड़ी की सही कंडीशन जान पाएंगे.

गाड़ी का टेम्प्रेचर
ड्राइव लेने से पहले गाड़ी के बोनट पर हाथ रखें और टेम्प्रेचर चेक करें. अगर कार का टेम्प्रेचर सामान्य हैं तो तभी ड्राइव पर जाएं क्योंकि अगर आपसे पहले कोई टेस्ट ड्राइव पर गया होगा तो गाड़ी का टेम्प्रेचर हाई होगा. ऐसे में यह नहीं जान पाएंगे कि गाड़ी कितनी देर में गर्म हो रही है. इसके अलावा आप गाड़ी की सही हीटिंग कंडीशन नहीं चेक कर पाएंगे.

गाड़ी में आने वाली आवाज पर ध्यान दें
गाड़ी को स्टार्ट कर न्यूट्रल गियर पर छोड़ दें और अंदर बैठखकर केबिन में आने वाली आवाज और वाइब्रेशन पर ध्यान दें. इसके बाद एक्सीलेटर को कम और ज्यादा करते हुए विंडो खोलकर और बंदकर आने वाली आवाज सुनें. अगर किसी भी तरह का एक्सट्रा नॉइज और वाइब्रेशन महसूस हो तो कार डीलर से बात करें.

एमरजेंसी ब्रेक टेस्ट
टेस्ट ड्राइव को किसी बड़े मैदान में लें और एक बार एमरजेंसी ब्रेक का टेस्ट जरूर करें. इससे आप ब्रेक और ब्रेक शू की हकीकत जान सकेंगे. इसके अलावा हैंड ब्रेक पर भी जरूर ध्यान दें. किसी ढलान या चढ़ाई वाली सड़क पर हैंडब्रेक यूज करें.

हर तरह की सड़क पर करें टेस्ट ड्राइव
गड्ढे वाली सड़क, ब्रेकर, ऊबड़-खाबड़ हर तरह की सड़क पर टेस्ट ड्राइव लें. इसके आपको गाड़ी का सस्पेंशन, हिल एरिया, टॉर्क, पॉवर और पिकअप जैसे जरूरी चीजों की जानकारी मिलेगी. इसके अलावा इंजन से आने वाली आवाज, हीटिंग, गियर बॉक्स और गियर रिस्पॉन्स की हकीकत का सही अंदाजा होगा.

गाड़ी के धुंए को चेक करें
गाड़ी के साइलेंसर के निकलने वाले धुंए के रंग पर ध्यान दें. यदि धुंए का रंग नीला, काला है तो इंजन में किसी खराबी के कारण हो सकता है. इसके अलावा इंजन में ऑयल लीकेज की समस्या भी हो सकती है. टेस्ट ड्राइव के दौरान ध्यान दें कि ऑयल या वायर जलने की कोई स्मेल तो नहीं आ रही है. इंजन की जांच करने के लिए किसी भरोसेमंद मैकेनिक की मदद लें.

स्टीयरिंग चेक करें
अगर आपको कार चलाते पर स्टीयरिंग में किसी भी तरह का वाइब्रेशन या कार के एक तरफ ज्यादा भागने की कमी महूसस हो रही है तो समझ जाएं कुछ गड़बड़ है. कार को कंट्रोल करने के लिए आपको स्टीयरिंग में एक साइड ज्यादा जोर देना पड़ रहा है तो कार के स्टीयरिंग में दिक्कत है.

इलेक्ट्रिकल पार्ट
विंडो अप-डाउन स्विच, म्यूजिक सिस्टम, मिरर फोल्डिंग स्वि, वाइपर, हॉर्न सही से काम कर रहे हैं की नहीं, इसे देखें. इसके अलावा ड्राइविंग के दौरान स्‍विच, बटन, ब्रेक, क्‍लच, गियर, एक्‍सीलरेटर अच्छे से काम कर रहे हैं कि नहीं, इसकी जांच कर लें.

बीमा पॉलिसी/नो क्लेम बोनस
कार का बीमा मूल्य देखें, इसके आपको कार की कीमत के मोलभाव के दौरान सहायता मिलेगी. इसके अलावा पिछले 2-3 साल में नो क्लेम बोनस ट्रैक करें. इससे आपको गाड़ी के एक्सीडेंट या किसी अन्य वजह से मरम्मत और रखरखाव पर होने वाले खर्च की जानकारी मिलेगी.

ये भी पढ़ें

पुरानी कार बेच रहे हैं तो इन 4 बातों का रखें ध्यान, मिलेंगे अच्छे दाम

भूलकर भी न करें कार के केबिन में इन चीजों का इस्तेमाल, हो सकता है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
चालान बकाया है तो सावधान, अटक सकते हैं आपके ये जरूरी काम
चालान बकाया है तो सावधान, अटक सकते हैं आपके ये जरूरी काम

वीडियोज

YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)
पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'हम किसी की चमचागिरी...', सपा-कांग्रेस अलायंस पर इमरान मसूद का बड़ा बयान
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
'मैं रो रहा था...', IPL में 20 लाख में बिकने पर बोले ध्रुव जुरेल
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
नागार्जुन इंडिया के दूसरे अमीर एक्टर, 5000 करोड़ है नेटवर्थ, टॉप 10 में साउथ के कितने स्टार्स?
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
'मुझे नजरबंद कर दिया गया', रैली में जाने से पहले भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- 'बीजेपी के गुंडों...'
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
'BJP सभी सीटें जीत जाएगी', अभिजीत दीपके की अपील पर क्या बोली TMC
Embed widget