एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Swift: अब और पॉवरफुल होगी मारुति सुजुकी स्विफ्ट, जल्द मिलेगा नया इंजन

Maruti Suzuki Swift Rival: इस कार के मौजूदा मॉडल का मुकाबला टाटा टिआगो से होता है, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है.

2024 Maruti Suzuki Swift: मारुति सुजुकी स्विफ्ट अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक रही है. इसे सबसे पहले 2005 में लॉन्च किया गया था. जिसकी फिलहाल थर्ड जेनरेशन मॉडल की बिक्री होती है. जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था. अब 2024 में इसका नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च होने वाला है. मारुति ने न्यू जेनरेशन स्विफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है और इस साल के अंत तक इसकी ग्लोबल मार्केट में लॉन्चिंग होने वाली है. यह कार अगले साल तक भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि इसके पहले ही 2024 मारुति स्विफ्ट के इंजन के बारे में नई जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है.

कैसा होगा इंजन?

नई स्विफ्ट में मौजूदा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के अलावा, एक नया 1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन का भी विकल्प मिलेगा. यह पहली बार होगा, जब स्विफ्ट में एक टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा. मारुति का 1.0 लीटर टर्बो इंजन भारत में नया नहीं है. कंपनी ने इसे सबसे पहले 2017 में बलेनो RS के साथ लॉन्च किया था, लेकिन कम बिक्री के कारण इसे बाद में बंद कर दिया गया था. एंट्री लेवल सेगमेंट में अधिक पॉवरफुल इंजन की मांग कारण मारूति ने अपनी इस कार में इस इंजन की पेशकश करने वाली है. 

मिलेगा अधिक पॉवर

1.0 लीटर बूस्टरजेट इंजन को भारत में असेंबल किया जाता है. यह 3-सिलेंडर इंजन 100 पीएस की पावर और 147.6 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा. इस इंजन का इस्तेमाल फ्रोंक्स एसयूवी में भी किया जाएगा. इस कार के यूरोप मॉडल में पहले से ही बड़ा 1.4L बूस्टरजेट इंजन मिलता है.  

कैसी होगी अपकमिंग स्विफ्ट?

आने वाली 2024 मारुति स्विफ्ट, इस कार का फोर्थ जेनरेशन मॉडल होगी. जिसकी यूरोप और जापान में टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. इस नेक्स्ट जेनरेशन स्विफ्ट में मौजूदा सामान्य डिजाइन सिल्हूट मिलेगा, लेकिन इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए जाएंगे. इसमें नया क्लैमशेल बोनट मिलेगा, जो इसे स्क्वेयर-ऑफ और मस्कुलर लुक देता है. साथ ही इसमें नए हेडलाइट्स और फ्रंट लुक देखने को मिलेगा. इसमें नया रियर डिज़ाइन भी दिया जा सकता है. इसके इंटीरियर में अधिक फीचर्स, तकनीक और अपडेटेड सीट्स देखने को मिलेंगे. इसमें 1.0L बूस्टरजेट और K12 1.2L 4-सिलेंडर इंजन के अलावा एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड 3-सिलेंडर 1.2L पावरट्रेन भी मिलने की संभावना है. इसके हाइब्रिड वर्जन में 30 kmpl से अधिक का माइलेज मिल सकता है. इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक हो सकती है.   

टाटा टिआगो से होता है मुकाबला

इस कार के मौजूदा मॉडल का मुकाबला टाटा टिआगो से होता है, जिसमें एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- जीप मेरिडीयन के ये दो मॉडल उड़ा देंगे होश, खूबियां कर देंगी हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
Horn OK Please on Trucks: गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Please Ok', कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Please Ok', कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
13 हजार की EMI पर Nexon खरीदें तो कितने साल भरना होगा लोन? जानें हिसाब
13 हजार की EMI पर Nexon खरीदें तो कितने साल भरना होगा लोन? जानें हिसाब
नई BMW X1 LWB में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, 21 अगस्त को होगी लॉन्च
नई BMW X1 LWB में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स, 21 अगस्त को होगी लॉन्च

वीडियोज

Nikita Rawal को Female Fan ने अचानक किया Kiss, Red Carpet का Video हुआ Viral
Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Viral Video: रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
रील बनाने के चक्कर में ब्रिज पर बच्चे को छोड़ा अकेला, वीडियो देख गुस्से में यूजर्स
Embed widget