एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki की इस नई कार के फीचर्स लीक, हाइब्रिड इंजन के साथ ले सकती है एंट्री, जानें डिटेल्स

मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट (Maruti Suzuki Swift Sport) का वजन माना जा रहा है कि करीब 70 किलो कम होगा. कम वजन होने से यह कार ज्यादा माइलेज भी देने में सक्षम होगी.

Maruti Suzuki Swift Sport: मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) जल्द ही अपनी नई स्विफ्ट स्पोर्ट को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है. लॉन्च से पहले इस आगामी कार के फीचर्स लीक हो गए हैं. वहीं माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को हाइब्रिड इंजन के साथ देश में उतार सकती है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपनी नई जनरेशन स्विफ्ट (2024 Maruti Suzuki Swift) को देश में उतारा था जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है. वहीं अब कंपनी अपनी स्विफ्ट स्पोर्ट मॉडल पर काम कर रही है जिसके जल्द ही देश में लॉन्च किए जाने की संभावना है.

क्या मिलेगा नया

मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट (Maruti Suzuki Swift Sport) का वजन माना जा रहा है कि करीब 70 किलो कम होगा. कम वजन होने से यह कार ज्यादा माइलेज भी देने में सक्षम होगी. वहीं यह मौजूद मॉडल के मुकाबले करीब 125 एमएम ज्यादा लंबी और करीब 15 एमएम तक ज्यादा चौड़ी भी हो सकती है.

मिल सकता है हाइब्रिड इंजन

जानकारी के मुताबिक, नई मारूति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट्स में हाइब्रिड इंजन उपलब्ध कराया जा सकता है. माना जा रहा है कि इस कार में 1.4 लीटर के 4 सिलेंडर वाला इंजन के साथ एक 48V का ISG मोटर भी दिया जाएगा. ये इंजन 83 पीएस की मैक्स पावर पैदा करने में भी सक्षम होगा. वहीं हाइब्रिड सिस्टम इसे करीब 13.6 पीएस की अधिक पावर जनरेट करने में मदद करेगी.

कैसे होंगे फीचर्स

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट में कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं. इस कार में एडीएएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग, ऑटोमैटिक एडजस्टेबल सीट्स जैसे कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.

कितनी होगी कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल कंपनी ने अपनी इस आगामी कार की कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है. लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इस कार को करीब 12 लाख रुपये तक की एक्स शोरूम कीमत में बाजार में उतार सकती है. वहीं बाजार में यह कार टाटा (Tata Motors) और हुंडई (Hyundai) की कारों को कड़ी टक्कर भी दे सकती है. वहीं इस कार के सितंबर 2024 तक लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Indian Roadmaster Elite: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आ गई ये नई बाइक, कीमत इतनी की आ जाएगी Fortuner

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget