एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी ने अपने पांच मॉडल्स की 1.81 लाख कारों को बुलाया वापस, जानें क्यों किया ऐसा

मारुति सुजुकी ने बड़ा ऐलान किया है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने अपनी 1.81 लाख कारों की यूनिट्स को वापस बुलाने का आदेश दिया है.

मारुति सुजुकी ने बड़ा ऐलान किया है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने अपनी 1.81 लाख कारों की यूनिट्स को वापस बुलाने का आदेश दिया है. कंपनी ने ऐसा इन कारों में आई खराबी को दूर करने के लिए किया है. मारुति पेट्रोल इजन की वैरिएंट में एक संभावित खराबी का पता लगाने के लिए किया है. दरअसल मारुति सुजुकी को अपने गाड़ियों के पांच मॉडल्स की पेट्रोल इंजन में खराबी होने की संभावना है.

कौन पांच मॉडल्स में है खराबी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी का कहना है कि Ciaz, Vitara Brezza, S-Cross, Ertiga और XL6 मॉडल्स की कारों के पेट्रोल इंजन में खराबी होने की संभावना है. इस खराबी से कार की सुरक्षा खतरे में आ सकती है. इसे देखते हुए ही कंपनी ने इन मॉडल्स की 1.81 लाख कारों  जांच के लिए उन्हें वापस बुलाया  है. कंपनी इन कारों की जांच करेगी और अगर उनमें खराबी मिलती है तो उसे दूर कर ग्राहकों को मुहैया कराएगी.

मई 2018 से अक्टूबर 2020 के गाड़ियों की होगी जांच

कंपनी ने अपने प्रेस नोट में बताया है कि 4 मई 2018 से 27 अक्टूबर 2020 के बीच कंपनी की पांच मॉडल्स Ciaz, Vitara Brezza, S-Cross, Ertiga और XL6 में खराबी हो सकती है. इन मॉडल्स के पेट्रोल इंजन वैरिएंट में ही खराबी होने की आशंका है.

कंपनी ने बताया है कि इन कारों के वापस बुलाने के बाद इनकी मोटर जेनरेटर यूनिट की जांच की जाएगी. अगर इनमें खराबी पाई जाती है तो कंपनी ग्राहक से बिना पैसा लिए मुफ्त में इसे ठीक करवाएगी.

नवंबर से कार वापसी करेगी कंपनी

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने बताया कि कंपनी नवंबर से कार वापसी की प्रक्रिया शुरू करेगी. तबतक कंपनी ने अपने ग्राहकों को जलभराव वाले इलाके में गाड़ी ड्राइव करने और इलेक्ट्रिकल पार्टस पर सीधे पानी डालने या स्प्रे करने से मना किया है.

आपकी गाड़ी वापस जाएगी या नहीं

कंपनी ने बताय कि ग्राहक उसकी आधिकारिक वेबसाइट या मारुति नेक्सा की वैबसाइट पर जाकर पता लगा सकते हैं कि उनकी गाड़ी इस रिकॉल प्रोसेस का हिस्सा है या नहीं. इसके लिए उन्हें गाड़ी का सॉडल और चेसिस नंबर डालना होगा.

यह भी पढ़ें:

कश्मीर में लोगों के एकत्रित होने पर लगी पाबंदी, मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद

Tokyo Paralympic 2020: पीएम मोदी ने नरवाल और सिंहराज से की बात, स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
टूरिस्ट बस का कारोबार कितना फायदेमंद, जानें खर्च और कमाई?
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
चार्जिंग की चिंता कम? Mercedes-Benz को PHEV से उम्मीद
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
पानी में भी तैरेगी ये SUV, 12 मिनट में रिकॉर्ड बुकिंग
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance
संकरी गलियों में पहुंचेगी मदद, DRDO ने बनाई खास Bike Ambulance

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget