एक्सप्लोरर

Discount on Maruti Cars: सस्ते में घर ले जाएं मारुति की ये कारें, 62 हजार तक की मिल रही है छूट

अगर आप भी मारुति की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये सही मौका है, दरअसल कंपनी अपने एरिना मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है जिनमे से एक ऑप्शन चुन सकते हैं.

Maruti Suzuki Discount Offers March 2023: मार्च महीने में भी मारुति एरेना डीलर पिछले महीने की तरह ही लगभग पूरे मॉडल लाइन-अप पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और अन्य बेनिफिट्स दे रहे हैं. मारुति ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, वैगन आर, सेलेरियो, स्विफ्ट और डिजायर, सभी पर पिछले महीने की तरह इस महीने भी छूट मिल रही है, जिससे मारुति की इन कारों को खरीदना और आसान हो गया है. हालांकि, पिछले महीनों की तरह, ब्रेज़ा कॉम्पैक्ट एसयूवी और अर्टिगा एमपीवी पर कोई डिस्काउंट नहीं है. आइए जानते हैं इस महीने किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है. 

मारुति ऑल्टो K10  

इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑल्टो K10 पर मिल रहा है. यह 67hp, 1.0-लीटर इंजन के साथ आती है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT के ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. एएमटी गियरबॉक्स विकल्प वाले वेरिएंट पर 62,000 रुपये तक की छूट मिल रही है, जबकि मैनुअल वेरिएंट्स पर 57,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. इसके सीएनजी वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इस हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख-5.96 लाख रुपये के बीच है.

Discount on Maruti Cars: सस्ते में घर ले जाएं मारुति की ये कारें, 62 हजार तक की मिल रही है छूट

मारुति एस-प्रेसो  

एस-प्रेसो एक हाई-राइडिंग हैचबैक है. यह ऑल्टो K10 के समान 67hp, 1.0-लीटर इंजन और समान ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आती है. ऑल्टो K10 की तरह, एस-प्रेसो एएमटी वेरिएंट पर 61,000 रुपये तक, जबकि मैनुअल और सीएनजी मॉडल पर इस महीने क्रमशः 56,000 रुपये और 39,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. एस-प्रेसो रेंज की एक्स शोरूम कीमत 4.27 लाख-6.12 लाख रुपये के बीच है.

Discount on Maruti Cars: सस्ते में घर ले जाएं मारुति की ये कारें, 62 हजार तक की मिल रही है छूट

मारुति सेलेरियो 

सेलेरियो भी ऑल्टो के10 के समान गियरबॉक्स ऑप्शंस के साथ समान तीन-सिलेंडर 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है. इस महीने के दौरान, सेलेरियो एएमटी पर 61,000 रुपये का लाभ उठाया जा सकता है, जबकि मैनुअल और सीएनजी वेरिएंट्स पर क्रमशः 56,000 रुपये और 39,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. सेलेरियो की एक्स शोरूम कीमतें 5.37 लाख-7.10 लाख रुपये के बीच है.

Discount on Maruti Cars: सस्ते में घर ले जाएं मारुति की ये कारें, 62 हजार तक की मिल रही है छूट

मारुति वैगन आर 

1.0-लीटर इंजन के अलावा वैगन आर 1.2-लीटर इंजन के साथ भी उपलब्ध है. दोनों विकल्पों के साथ समान 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध हैं. इस महीने एएमटी मॉडल पर 61,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है, जबकि मैनुअल और वैगन आर सीएनजी पर क्रमशः 56,000 रुपये और 36,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

Discount on Maruti Cars: सस्ते में घर ले जाएं मारुति की ये कारें, 62 हजार तक की मिल रही है छूट

मारुति स्विफ्ट 

स्विफ्ट पर डीलर पिछले महीने से ही 42,000 रुपये तक का ऑफर दे रहे हैं, जो कि AMT वेरिएंट के लिए लागू है. स्विफ्ट मैनुअल वेरिएंट और सीएनजी ट्रिम्स पर क्रमशः 37,000 रुपये और 22,000 रुपये के बेनिफिट्स हैं. मौजूदा स्विफ्ट में 90hp, 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.99-8.89 लाख रुपये के बीच है.

Discount on Maruti Cars: सस्ते में घर ले जाएं मारुति की ये कारें, 62 हजार तक की मिल रही है छूट

मारुति ईको  

मारुति की ईको इस महीने 29,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है, यह 81hp, 1.2-लीटर इंजन से लैस है. इसके सीएनजी वेरिएंट पर मार्च के महीने में 24,000 रुपये तक की छूट मिलत रही है. मारुति की ईको की एक्स शोरूम कीमत 5.32 लाख-6.58 लाख रुपये के बीच है.

Discount on Maruti Cars: सस्ते में घर ले जाएं मारुति की ये कारें, 62 हजार तक की मिल रही है छूट

यह भी पढ़ें -

15 लाख रुपये से कम कीमत में मौजूद हैं ये जबरदस्त सेडान कारें, देखें प्राइस लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget