एक्सप्लोरर

सिर्फ इतनी कीमत पर Maruti ने भारत में लॉन्च की Victoris SUV, जानिए कैसे हैं फीचर्स?

मारुति सुजुकी ने अपनी नई SUV Victoris लॉन्च कर दी है. ये SUV सीधे हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी. इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें लेवल-2 ADAS फीचर और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है.

मारुति सुजुकी ने भारत में नई Victoris SUV को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये रखी गई है. सबसे बड़ी खासियत यह है कि Victoris ने BNCAP और GNCAP दोनों क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इस वजह से यह SUV न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि सेफ्टी के मामले में भी बेहतरीन विकल्प साबित होती है. आइए इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इंजन और पावर ऑप्शंस

  • Victoris SUV में तीन पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 101 बीएचपी पावर और 137 एनएम टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है. कुछ वेरिएंट्स में फोर-व्हील ड्राइव का विकल्प भी मौजूद है. CNG वेरिएंट भी इसी इंजन पर आधारित है, लेकिन इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स नहीं दिया गया है. CNG मॉडल में पावर थोड़ा कम होकर 87 बीएचपी और 121 एनएम टॉर्क हो जाता है. खास बात यह है कि अंडरबॉडी CNG टैंक की वजह से इसमें पेट्रोल जितना ही बड़ा बूट स्पेस मिलता है. Victoris का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन Grand Vitara से लिया गया है. यह इंजन 91 बीएचपी पावर और 122 एनएम टॉर्क जनरेट करता है. इसमें लोकली असेंबल की गई लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है.

स्पोर्टी और स्टाइलिश डिजाइन

  • डिजाइन के मामले में Victoris SUV बेहद स्पोर्टी नजर आती है. इसमें वर्टिकल हुड, एंगुलर LED हेडलैम्प्स और फ्रंट ग्रिल पर क्रोम स्ट्रिप दी गई है. SUV ड्यूल-टोन 17 इंच अलॉय व्हील्स के साथ आती है और 10 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है, जिनमें Eternal Blue और Mystic Green जैसे नए शेड्स भी शामिल हैं. पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED टेललैम्प्स और जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट दिया गया है. टेललाइट का डिजाइन Maruti Swift जैसा है, लेकिन इसमें 3D इफेक्ट के साथ ज्यादा स्टाइलिश फिनिश दी गई है.

शानदार फीचर्स से लैस

  • Victoris का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है. इसमें लेयर्ड डिजाइन वाला डैशबोर्ड और 64 कलर ऑप्शन वाली एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है. SUV में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें Alexa और 35 से ज्यादा ऐप्स प्री-लोडेड हैं. इसके अलावा, ड्यूल-पेन सनरूफ, PM 2.5 एयर फिल्टर, 8-स्पीकर Infinity सराउंड साउंड सिस्टम विद Dolby Atmos, 8-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल हैं.

सेफ्टी फीचर्स और रेटिंग

  • Maruti Suzuki Victoris को भारत NCAP और ग्लोबल NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और सीट बेल्ट रिमाइंडर स्टैंडर्ड दिए गए हैं. SUV में हेड्स-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसी एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसे खासतौर पर भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया है.

कीमत और वेरिएंट्स

  • मारुति सुजुकी विक्टोरिस की शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड की शुरुआती कीमत 16.38 लाख रुपये और सीएनजी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपये रखी गई है. पेट्रोल रेंज LXi वेरिएंट से शुरू होकर VXi, ZXi, ZXi(O), ZXi Plus और ZXi Plus (O) तक जाती है, जबकि सीएनजी वेरिएंट केवल LXi, VXi और ZXi में उपलब्ध हैं.

  • स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड रेंज VXi वेरिएंट से शुरू होकर ZXi Plus (O) तक जाती है. पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमतें 10.50 लाख रुपये से शुरू होकर ZXi Plus (O) ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए 17.77 लाख रुपये तक जाती हैं. फोर-व्हील ड्राइव ऑप्शन की कीमतें 18.64 लाख रुपये से 19.22 लाख रुपये के बीच हैं. वहीं सीएनजी वेरिएंट्स की कीमतें 11.50 लाख रुपये से 14.57 लाख रुपये तक और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमतें 16.38 लाख रुपये से 19.99 लाख रुपये तक रखी गई हैं.

हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर 

  • बता दें कि मारुति सुजुकी विक्टोरिस सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी. क्रेटा का पेट्रोल वेरिएंट 11.11 लाख रुपये से शुरू होता है, जबकि इसका ऑटोमैटिक (IVT) वेरिएंट 15.99 लाख रुपये से मिलता है. क्रेटा में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले दो वेरिएंट SX (O) और SX (O) DT आते हैं, जो 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ दिए जाते हैं. इनकी कीमत - 20.19 लाख रुपये और 20.34 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें:-

जीएसटी कट के बाद WagonR का कौन-सा वैरिएंट खरीदना होगा सबसे सस्ता? यहां जानें सारी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
E-85 पर चलने वाली बाइक खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी? जानिए पूरा हिसाब
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget