एक्सप्लोरर

Jimny vs Thar: देखिए मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार का प्राइस कंपेरिजन, आप कौन सी खरीदेंगे?

जिम्नी के टॉप-एंड अल्फा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मोनोटोन और डुअल-टोन वेरिएंट की कीमतें थार के एंट्री-लेवल डीजल वेरिएंट से अधिक हैं.

Maruti Jimny vs Mahindra Thar: मारुति सुजुकी ने साल के अपने सबसे बड़े प्रोडक्ट 5-डोर जिम्नी को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. यह लाइफस्टाइल ऑफ-रोड एसयूवी दिखने में काफी आकर्षक है. देश में वाहनों के लिए यह काफी यूनिक सेगमेंट है. जल्द ही महिंद्रा भी अपनी थार के 5-डोर वर्जन को भी इसी सेगमेंट में लॉन्च करेगी. फिलहाल इसके 3-डोर वर्जन की भारत में बिक्री होती है, जिसमें 2X4 और 4X4 ड्राइवट्रेन सिस्टम का विकल्प मिलता है. आज हम यहां दोनों एसयूवी के केवल 4X4 वेरिएंट की कीमतों की तुलना करके देखेंगे कि दोनों में किसे खरीदना समझदारी होगी. 

मारुति जिम्नी vs महिंद्रा थार: पावरट्रेन

मारुति की 5-डोर जिम्नी में 1.5L, 4-सिलेंडर K15B नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 105bhp की पॉवर और 134Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. जबकि महिंद्रा थार 3-डोर में तीन इंजनाे का विकल्प मिलता है, जिसमें 113bhp की पॉवर वाला 1.5L डीजल, 128bhp पॉवर वाला 2.2 डीजल और 148bhp पॉवर वाला 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प शामिल है.

Jimny vs Thar: देखिए मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार का प्राइस कंपेरिजन, आप कौन सी खरीदेंगे?

पेट्रोल वेरिएंट प्राइस कंपेरिजन

थार के मॉडल लाइनअप में चार पेट्रोल 4X4 वेरिएंट्स मौजूद हैं, जिसमें AX (O) मैनुअल ट्रांसमिशन कन्वर्टेड टॉप, LX मैनुअल ट्रांसमिशन हार्ड टॉप, LX ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन कन्वर्टेड टॉप और LX ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन हार्ड टॉप शामिल हैं. इन वेरिएंट्स की एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 13.87 लाख रुपये, 14.56 लाख रुपये, 16.02 लाख रुपये और 16.10 लाख रुपये है. जबकि 5-डोर मारुति जिम्नी जेटा मैनुअल की कीमत 12.74 लाख रुपये और ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 13.94 लाख रुपये है. इसके अल्फा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 14.89 लाख रुपये, जबकि डुअल-टोन अल्फा वेरिएंट मैनुअल की कीमत 13.85 लाख रुपये और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की एक्स शोरूम कीमत 15.05 लाख रुपये है. इस तरह 2.08 लाख रुपये तक की कीमत के अंतर के साथ थार पेट्रोल 4X4 वेरिएंट की तुलना में जिम्नी सस्ती है.

Jimny vs Thar: देखिए मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार का प्राइस कंपेरिजन, आप कौन सी खरीदेंगे?

थार डीजल प्राइस

3-डोर महिंद्रा थार पेट्रोल के साथ छह डीजल 4X4 वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसमें एएक्स (ओ) एमटी हार्ड टॉप, एलएक्स एमटी कन्वर्ट टॉप, एलएक्स एमटी हार्ड टॉप और एलएक्स एटी कन्वर्ट टॉप वेरिएंट शामिल हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 14.49 लाख रुपये, 15.26 लाख रुपये, 15.35 लाख रुपये और 16.68 लाख रुपये है.

Jimny vs Thar: देखिए मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार का प्राइस कंपेरिजन, आप कौन सी खरीदेंगे?

जिम्नी के टॉप-एंड अल्फा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मोनोटोन और डुअल-टोन वेरिएंट की कीमतें थार के एंट्री-लेवल डीजल वेरिएंट से अधिक हैं.

Jimny vs Thar: देखिए मारुति जिम्नी और महिंद्रा थार का प्राइस कंपेरिजन, आप कौन सी खरीदेंगे?

यह भी पढ़ें :- वोल्वो ने EX30 से उठाया पर्दा, 342 किलोमीटर की रेंज देगी यह एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget