एक्सप्लोरर

Volvo EX30: वोल्वो ने EX30 से उठाया पर्दा, 342 किलोमीटर की रेंज देगी यह एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार

इस कार का मुकाबला जीप एवेंजर ईवी से होगा, जिसमें स्टेलेंटिस-निर्मित 54kWh की बैटरी होगी जो WLTP साइकिल के अनुसार 400 किमी की रेंज दे सकती है

Volvo New Electric SUV: वाहन निर्माता कंपनी वोल्वो ने अपनी ऑल न्यू  EX30 की तस्वीरों और डिटेल्स को जारी किया है. यह कंपनी के लिए एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसका उद्देश्य युवा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना है. यह शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया, जापान थाईलैंड और यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. कंपनी को उम्मीद है कि इस कार को खरीदने वाले करीब 75% ग्राहक कंपनी से पहली बार जुड़ेंगे, और अधिकतर लोग इसे अपनी सेकेंडरी कार के तौर पर चुनेंगे. इस एसयूवी में आज तक के किसी भी वोल्वो मॉडल का सबसे छोटा कार्बन फुटप्रिंट है. हालांकि इसमें सेफ्टी की कोई कमी नहीं है. यह टॉप-स्पेक ट्विन मोटर परफॉर्मेंस के साथ केवल 3.6 सेकेंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ सकती है. 

डिजाइन 

यह कार कंपनी के पेरेंट फर्म जीली के एसईए प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसका उपयोग पोलस्टार 4 और स्मार्ट 1 के लिए भी किया जाता है. EX30 की लंबाई 4,233 mm है. इसमें क्लोज-ऑफ ग्रिल और वोल्वो के सिग्नेचर 'थॉर्स हैमर' हेडलाइट्स दिए गए हैं. इसमें 18-20 इंच के एलॉय व्हील और पांच कलर ऑप्शंस में पेश किया जाएगा, जिसमें एक नया मॉस येलो भी शामिल है जो लाइकेन से प्रेरित है.

Volvo EX30: वोल्वो ने EX30 से उठाया पर्दा, 342 किलोमीटर की रेंज देगी यह एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार

वोल्वो EX30 इंटीरियर

इस कार का इंटीरियर वॉल्वो के पारंपरिक डिजाइन फॉर्म में आएगा. जिसमें डैशबोर्ड पर लगा 12.3-इंच वर्टिकली माउंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट वॉल्वो के गूगल बेस्ड सिस्टम पर चलता है, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसमें पारंपरिक डोर-माउंटेड स्पीकर के बजाय, एक फुल वाइड होम ऑडियो-स्टाइल साउंडबार डैशबोर्ड दिया गया है. साथ ही इसमें सेंटर डैशबोर्ड ग्लोवबॉक्स-स्टाइल मल्टी-फंक्शन सेंटर कंसोल और इसके पीछे एक रिमूवेबल स्टोरेज बॉक्स भी मिलेगा. इन सभी चीजों को बनाने के लिए अलग अलग तरह के रिसाइकल्ड मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. 

वोल्वो EX30 पावरट्रेन और बैटरी

वोल्वो EX30 को तीन पावरट्रेन और दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया जाएगा. एंट्री-लेवल वेरिएंट, सिंगल मोटर वर्जन में 51kWh लिथियम-आयरन-फॉस्फेट (LFP) बैटरी के साथ रियर-माउंटेड 271hp मोटर मिलेगा, जिससे 342 km प्रति चार्ज की रेंज मिलने का दावा किया गया है.

Volvo EX30: वोल्वो ने EX30 से उठाया पर्दा, 342 किलोमीटर की रेंज देगी यह एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार 

इसके सिंगल मोटर पावरट्रेन को एक्सटेंडेड रेंज फॉर्म में भी पेश किया जाएगा, जो 69kWh निकल-मैंगनीज-कोबाल्ट (NMC) बैटरी का उपयोग करके 6km/kWh की दावा की गई रेंज को 474km तक बढ़ा सकता है. टॉप-स्पेक ट्विन मोटर परफॉर्मेंस मॉडल में भी इसी बैटरी का उपयोग किया गया है, जो 427hp का कंबाइंड आउटपुट देने में सक्षम है. 

एंट्री-लेवल LFP बैटरी को 134kW तक के चार्जर से चार्ज किया जा सकता है, जबकि NMC मॉडल को 153kW तक के चार्जर से  चार्ज किया जा सकता है. वोल्वो का दावा है कि EX30 के चेसिस को शहरों में तेज ड्राइविंग के लिए ट्यून किया गया है.

जीप एवेंजर ईवी से होगा मुकाबला 

इस कार का मुकाबला जीप एवेंजर ईवी से होगा, जिसमें स्टेलेंटिस-निर्मित 54kWh की बैटरी होगी जो WLTP साइकिल के अनुसार 400 किमी की रेंज दे सकती है, लेकिन जीप का दावा है कि ड्राइविंग परिस्थितियों के आधार पर इसमें 550 किमी तक की रेंज मिल सकती है. इसकी बैटरी को 100kW केबल के जरिए से 24 मिनट में 20-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें :- जल्द आने वाली है फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली मारुति वैगन आर, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget