एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki की इस कार ने मचाई धूम, 3 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा किया पार

साल 2014 के बाद से मारुति सुजुकी की इस सेडान कार Ciaz ने ग्राहकों का खूब दिल जीता है, जिसका सबूत इसकी तीन लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री है. कार की कीमत 8.72 लाख रुपये से शुरू होती है.

देश की प्रमुख ऑटो कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने शुक्रवार को कहा कि उसकी मिड साइज सेडान कार Ciaz ने 2014 में बाजार में आने के बाद से तीन लाख यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पर कर लिया है. मारुति सुजुकी सियाज सुजुकी की स्मार्ट हाइब्रिड तकनीक से लैस है, जो फ्यूल एफिशिएंसी को बढ़ाती है. इसकी कीमत दिल्ली (एक्स शोरूम) 8.72 लाख रुपये से 11.71 लाख रुपये तक है. 

सेडान सेगमेंट में हुई कामयाब
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर मैनेजिंग डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि 2014 में पेशकश के बाद से सियाज ने सबसे ज्यादा कॉम्पीटीशन वाले सेडान सेगमेंट में शानदार सफलता हासिल की है. इसी की बदौलत ये कार तीन लाख यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े को पार कर पाई है. 

शानदार फीचर्स से है लैस
Maruti Suzuki Ciaz में एक अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल, स्लीक बंपर और DRL के अलावा LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए गए हैं. कार में स्टीरिंग व्हील से लेकर डोर हैंडल्स, AC नॉब और पार्किंग ब्रेक लीवर जैसी जगहों पर क्रोम का यूज किया गया है. इंटीरियर की बात करें तो इसमें 4.2 इंच का मल्टी-इनफॉर्मेशन डिस्प्ले (MID), रियर AC वेंट्स, फ्रंट व रियर आर्मरेस्ट, कीलेस एंट्री, क्रूज कंट्रोल और अडजस्टेबल ORVMs जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

इनसे है मुकाबला
Maruti Suzuki Ciaz का भारत में Honda City और Hyundai Verna जैसी कारों से मुकाबला है. सेडान सेगमेंट इन कारों को भी खूब पसंद किया जाता है. लेकिन सियाज ने तीन लाख यूनिट्स की सेल करके सेडान सेगमेंट में खुद को साबित किया है. 

ये भी पढ़ें

Ford India Cease Manufacturing: Ikon से लेकर EcoSport तक, जानिए Ford India ने कहां खाई मात

बड़ी फैमिली कार खरीदने की कर रहे हैं प्लानिंग तो रुक जाएं, तहलका मचाने आ रही हैं ये 6-7 सीटर कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget