एक्सप्लोरर

Tata Tiago या Maruti Celerio, कौन-सी कार 5 लाख के बजट में है बेस्ट? फीचर्स से माइलेज तक जानें सब

Maruti Celerio vs Tata Tiago: अगर आप इन दोनों कारों में से किसी एक को खरीदने को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां हम दोनों कारों की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में बताने जा रहे हैं.

Maruti Celerio vs Tata Tiago: जब भी आप कोई नई कार खरीदते हैं तो चाहते हैं कि अच्छे माइलेज के साथ ही कोई सस्ती-सी कार मिल जाए. हैचबैक सेगमेंट में दो पॉपुलर कारें मारुति सेलेरियो और टाटा टियागो हैं, जोकि पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन के साथ आती हैं और बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती हैं. अब लोगों को कन्फ्यूजन रहती है कि इन दोनों कारों में से किसे खरीदा जाए तो यहां हम दोनों कारों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल्स बताने जा रहे हैं. 

इंडियन मार्केट में मारुति सेलेरियो की कीमत 5 लाख 36 हजार रुपये से शुरू होकर 7 लाख 4 हजार रुपये एक्स-शोरूम है. वहीं टाटा टियागो की कीमत 5 लाख रुपये से लेकर 7 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बीच है जोकि 6 वेरिएंट में मौजूद है. 

Maruti Celerio का पावरट्रेन और माइलेज

इस कॉम्पेक्ट हैचबैक कार में एक 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जोकि 67 पीएस की पावर और 89 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन मिलता है. इसके CNG वर्जन में यह इंजन केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और यह 56.7PS  की पावर और 82 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. जिसमें 60 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है.

मारुति सेलेरियो का पेट्रोल वेरिएंट करीब 26 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है जबकि सीएनजी वेरिएंट करीब 34 km प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है. इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एसी वेंट और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

Tata Tiago का पावरट्रेन

टाटा टियागो हैचबैक में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी की सुविधा भी मिलती है. इसका पेट्रोल मॉडल 20kmpl और सीएनजी मॉडल 28 किलोमीटर/किलोग्राम माइलेज ऑफर करता है. इस कार में आपको 5 लोगों के बैठने की व्यवस्था मिलती है. कार के इंजन की बात की जाए तो कार में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो सीएनजी मोड पर 73hp की पावर और 95nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का यूज किया गया है. 

टियागो में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्पले, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा मिलती है. इसके साथ ही 242-लीटर क्षमता का बूट स्पेस मिलता है. सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर के साथ TMPS की सुविधा भी मिलती है. 

यह भी पढ़ें:-

Mercedes-Benz ने लॉन्च की देश की Off-Roader Electric, सिंगल चार्ज में देती है 470 Km की रेंज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget