एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Celerio 2021 में मिलेगा ज्यादा पावरफुल इंजन, इंटीरियर में भी दिखेंगे कई बदलाव

अगर आप लेटेस्ट और दमदार हैचबैक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्द ही मारुति सुजुकी अपने लोकप्रिय मॉडल सेलेरियो का न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है. नई सेलेरियो में दमदार इंजन के अलावा इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं.

भारत की सबसे लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने 3 सबसे फेमस मॉडल्स Alto, Celerio और Vitara Brezza का न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. खबरों की मानें तो कंपनी सबसे पहले न्यू-जेनरेशन मारुति सुजुकी सेलेरियो को लॉन्च करेगी. मारुति फरवरी में इस हैचबैक कार के ऑल-न्यू मॉडल को लॉन्च करने जा रही है. हालांकि अभी तक लॉन्च की तारीख के बारे में नहीं बताया गया. आपको बता दें नई मारुति सेलेरियो के इंटीरियर और एक्सटीरियर में काफी बदलाव किए गए हैं. इसके अलावा ये कार ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आ रही है. मारुति सेलेरियो का मुकाबला हाल में लॉन्च हुई टाटा टियागो 2021 से होगा. आइये जानते हैं नई सेलेरियो में क्या खास होगा.

न्यू-जेनरेशन सेलेरियो क्या होगा खास कंपनी ने सेलेरियो में पुराने प्लेटफॉर्म को हटाकर नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया है. मारुति सुजुकी ने इस नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी कई कारों में किया है. नई सेलेरियो को 'YNC' कोडनेम दिया गया है. नए मॉडल में इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. इस हैचबैक कार में 7.0 इंच का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जो एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करेगा. साथ ही कार के डैशबोर्ड, स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल को भी अपडेट किया जा रहा है.

नया लुक, डिजाइन और नए फीचर्स नई सेलेरियो में भी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे शानदार फीचर्स होंगे. इस कार में डुअल फ्रंट एयरबैग प्रोटेक्शन और सीटबेल्ट रिमाइंडर स्टैंडर्ड दिया जाएगा. कार में सेफ्टी के लिए एंटी ब्रेक लॉकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रिवर्स कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.  कार के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं. कार में नए डिजाइन किए गए छोटे फ्रंट ग्रिल और एयर डैम, हलोजन हेडलैंप, टेललैंप्स, दरवाजे के नए हैंडल और अपडेटेड रियर बंपर दिए जा रहे हैं. नई सेलेरियो पुरानी के मुकाबले बड़ी, ऊंची और ज्यादा स्पेस वाली होगी.

इंजन और कीमत नई सेलेरियो ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आ रही है. कार में दो इंजन का ऑप्शन मिलेगा. पहला 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो 83 bhp का पावर जेनरेट करता है. दूसका 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो 68 bhp का पावर जेनरेट करता है. नई कार 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड से लैस होगी साथ ही एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प भी मिल सकता है. फिलहाल पुराने मॉडल की कीमत 4.41 लाख से लेकर 5.68 लाख तक है नए फीचर्स के बाद कंपनी नई सेलेरियो के दाम बढ़ा सकती है.

अगर बात करें नई मारुति सुजुकी सेलेरियो के मुकाबले की तो टाटा की नई टियागो लिमिटेड एडिशन अभी लॉन्च हुई है. माना जा रहा है कि टाटा की टियागो से नई सेलेरियो का मुकाबला हो सकता है. हैचबैक सेगमेंट में टाटा टियागो को काफी पसंद किया जाता है. सेफ्टी के मामले में भी ये कार काफी शानदार है. Tata Tiago Limited Edition की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये है. टाटा टियागो लिमिटेड एडिशन में नए 14-इंच के बोल्ड ब्लैक अलॉय व्हील्स और 5-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में आप Navimaps के जरिए 3D नेविगेशन, इमेज और वीडियो प्लेबैक, रिवर्स पार्किंग सेंसर, वॉयस कमांड रिकग्निशन जैसे अपडेटेड फीचर्स दिए गए हैं. नई टियागो में रियर पार्सल शेल्फ का ऑप्शन भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
5 साल में कौन सस्ता पड़ेगा, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?
छोटी Cars में भी Hybrid Technology की Entry, कितना बढ़ेगा Mileage?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget