एक्सप्लोरर

इस फेस्टिव सीजन Maruti Baleno मिल रही कितनी सस्ती? जानिए किन गाड़ियों को देती है टक्कर

GST Reforms 2025: अगर आप इस फेस्टिव सीजन मारुति बलेनो खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये गाड़ी पहले से कितनी सस्ती मिल रही है? आइए डिटेल्स जानते हैं.

अगर आप मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये मौका अच्छा साबित हो सकता है. दरअसल, जीएसटी कटौती के बाद Maruti Baleno को खरीदना पहले की तुलना में किफायती हो गया है. ऐसे में आपके लिए नई कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जानना बेहद जरूरी है.

Maruti Baleno पर जीएसटी दर को 28 फीसदी प्लस सेस से घटाकर 18 फीसदी तक कर दिया गया है. इसके बाद बलेनो की शुरुआती कीमत सिर्फ 5.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम रह गई है. आइए जानते हैं कि वेरिएंट वाइज आपको ये गाड़ी कितनी सस्ती मिल रही है?

क्या है Maruti Baleno की नई कीमत? 

मारुति बलेनो के सिग्मा वेरिएंट की नई कीमत अब 5.99 लाख रुपये तो वहीं Delta वेरिएंट की कीमत 6.79 लाख रुपये है. इसके अलावा गाड़ी के Delta CNG वेरिएंट की कीमत 7.69 लाख रुपये तो वहीं Zeta CNG की कीमत 8.59 लाख रुपये रह गई है. इसके अलावा अक्टूबर 2025 में गाड़ी पर 70 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Maruti Baleno में मिलते हैं ये फीचर्स

मारुति बलेनो में आपको हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग मिल जायेंगे. यहां एक बात ध्यान देने वाली है ज्यादातर फीचर्स टॉप मॉडल या अपर वेरिएंट में ही दिए गये हैं. इंजन की बात करें तो इसमें आपको 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल जाएगा, जो अधिकतम 89bhp का पावर आउटपुट और 113Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

कितना है मारुति कार का माइलेज?

सीएनजी मोड में इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टार्क जनरेट करने में कैपेबल है. माइलेज की बात करें तो कंपनी क्लेम करती है कि एक किलो CNG पर 30.61 किलोमीटर तक का माइलेज मिलता है. इसके अलावा इसका पेट्रोल (मैनुअल) वैरिएंट 21.01 से 22.35 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है. इसके ऑटोमैटिक मोड में 22.94 kmpl और सीएनजी वेरिएंट 30.61 km/kg तक का माइलेज देने में सक्षम है. इसमें 37 लीटर का पेट्रोल और 55 लीटर सीएनजी टैंक मिलता है. इसे फुल कराने पर 1200 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है.

किन गाड़ियों को देती है टक्कर? 

भारतीय बाजार में मारुति बलेनो Tata Altroz, Hyundai i20, Toyota Glanza और Maruti Swift जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है. ये सभी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आती हैं और इन्हें स्टाइल फीचर्स, इंजन और कीमत कई आधार पर चुना जाता है.

यह भी पढ़ें:-

GST कट के बाद Hyundai की इस SUV ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इन गाड़ियों को देती है टक्कर 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
नई BE6 Sporteq ने EV बाजार में मचाई हलचल, जानें कीमत
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget