एक्सप्लोरर

पहले से कितनी महंगी हो गई है देश की सबसे सस्ती कार? Alto K10 में मिलता है इतना माइलेज

Maruti Suzuki Alto K10 Price: मारुति की इस सस्ती कार के बेस मॉडल की कीमत अब 3.99 लाख के बजाय 4.09 लाख हो गई है. ऑल्टो K10 में कंपनी ने 1.0 लीटर 3 सिलेंडर वाला इंजन उपलब्ध कराया है.

Maruti Suzuki Alto K10 Price Hike: इंडियन मार्केट में जब भी सबसे सस्ती कार की बात की जाती है तो टॉप पर मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 का नाम आता है. भले ही यह कार थोड़ी छोटी हो, लेकिन माइलेज के मामले में इस कार को खूब पसंद किया जाता है. मारुति ने हाल ही में इस कार की कीमत बढ़ा दी है. इसके बाद भी इस हैचबैक की बंपर डिमांड है. आइए जानते हैं कि मारुति सुजुकी ऑल्टो की कीमतों में कितना इजाफा किया गया है. 

पहले से कितनी बढ़ गई है कीमत? 

मारुति सुजुकी ने ऑल्टो K10 के बेस STD (O) पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10 हजार रुपये तक बढ़ा दी है, तो वहीं इसके CNG वेरिएंट की कीमत में भी 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी ने पिछले महीने ही ऐलान किया था कि अलग-अलग मॉडल्स में 35 हजार रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है. वहीं VXI+ की कीमत में 14 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. मारुति की इस सस्ती कार की कीमत अब 3.99 लाख के बजाय 4.09 लाख हो गई है. 

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 में कंपनी ने 1.0 लीटर 3 सिलेंडर वाला इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 66 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 89 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ही इसे 5-स्पीड मैनुअल या एएमटी गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है.

कितना माइलेज देती है Maruti Suzuki Alto K10? 

इस कार में सीएनजी का भी विकल्प मिल जाता है. कंपनी के अनुसार कार का पैट्रोल वेरिएंट करीब 25 किमी प्रति लीटर का माइलेज प्रदान करता है. वहीं इस कार का सीएनजी वेरिएंट 33 किमी तक का माइलेज देने में सक्षम है.  

मारुति सुजुकी की इस कार के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस कार में एसी, फ्रंट पावर विंडो, पार्किंग सेंसर, सेंट्रल कंसोल आर्मरेस्ट, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, एडजस्टेबल हेडलैंप, हैलोजन हैडलैंप, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, डुअल एयरबैग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध कराए हैं.

 

यह भी पढ़ें:-

कितने डाउन पेमेंट पर आपके हाथ में होगी Maruti Swift की चाबी? हर महीने देनी होगी इतनी EMI 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम
हादसे के टाइम पलक झपकते ही कैसे खुल जाते हैं एयरबैग? जानिए कैसे करते हैं काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget