एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki: मारुति के पास हैं 3 लाख 80 हजार से ज्यादा पेंडिंग बुकिंग, अर्टिगा, बलेनो, जिम्नी की है भारी डिमांड

Maruti Cars Waiting Period: मारुति कारों के लिए इतनी अधिक बुकिंग के कारण ग्राहकों को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ेगा. फिलहाल सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड 33-34 सप्ताह, मारुति एर्टिगा के लिए है.

Maruti Suzuki Booking: देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया, इस समय भारी बुकिंग के दबाव में है. कंपनी के पास फिलहाल उसके अर्टिगा, डिजायर, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, बलेनो, फ्रोंक्स और एक्सएल6 जैसी कारों के लिए पेंडिंग बुकिंग का आंकड़ा 380,000 के पास पहुंच चुका है.  

मारुति कारों की पेंडिंग बुकिंग

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी कार मारुति अर्टिगा के लिए कंपनी के पास लगभग 100,000 बुकिंग पेंडिंग हैं. इसके बाद मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर के लिए 40,000 और मिड-साइज एसयूवी मारुति ग्रैंड विटारा के लिए 34,000 बुकिंग कंपनी के पास पेंडिंग हैं. 

इन कारों की भी है तगड़ी डिमांड 

मारुति सुजुकी अगले महीने अपनी 5 डोर लाइफस्टाइल एसयूवी जिम्नी एसयूवी को लॉन्च करने वाली है. लेकिन कंपनी को पहले ही इसके लिए 24,500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. साथ ही मारुति इस महीने एक कूप एसयूवी मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को भी लॉन्च करने वाली है, जिसके लिए कंपनी को अब तक 16,500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है. साथ ही कंपनी के पास अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक प्रीमियम हैचबैक बलेनो के लिए 20,000 ज्यादा पेंडिंग बुकिंग है. वहीं कंपनी प्रीमियम एमपीवी मारुति एक्सएल6 के लिए 9,000 से अधिक बुकिंग पेंडिंग है. 

कितना करना पड़ेगा ग्राहकों को इंतजार

मारुति कारों के लिए इतनी अधिक बुकिंग के कारण ग्राहकों को डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ेगा. फिलहाल सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड 33-34 सप्ताह, मारुति एर्टिगा के लिए है. वहीं मारुति सुजुकी ब्रेजा की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 21-22 सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा. मारुति सुजुकी डिजायर की बात करें तो इसके लिए 20-21 सप्ताह, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा के लिए 16-17 सप्ताह  और XL6 के लिए 14-15 सप्ताह का ग्राहकों को करना पड़ेगा. 

पिछले वित्त वर्ष में हुई सबसे ज्यादा बिक्री 

मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे ज्यादा 1,966,164 यूनिट्स की बिक्री करके नया रिकॉर्ड बनाया. जबकि इससे पहले कंपनी का सबसे अच्छा रिकॉर्ड वित्त वर्ष 2018-19 में 1,862,449 यूनिट्स की बिक्री करने का था. 

किआ कैरेंस से मुकाबला करती है अर्टिगा

मारुति सुजुकी की अर्टिगा को भारतीय बाजार में किआ कैरेंस से टक्कर मिलती है, जिसमें 1.5L पेट्रोल, 1.5L टर्बो पेट्रोल और एक 1.5L डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं ये तीन नई एसयूवी कारें, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget