एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में मिलेगा लेवल 2 ADAS, बढ़ेगी कीमत

ग्रैंड विटारा और अर्बन क्रूजर हाइराइडर दोनों को टोयोटा से विकसित मजबूत-हाइब्रिड पावरट्रेन और AWD पावरट्रेन मिलता है. यह एक 1.5 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है.

Grand Vitara and Toyota Hyryder with ADAS: एसयूवी सेगमेंट में अग्रणी कंपनी बनने के बाद मारुति सुजुकी अब सुरक्षा के प्रति अधिक ध्यान दे रही है. कंपनी अब अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपनी प्रमुख ग्रैंड विटारा के साथ लेवल 2 ADAS सुइट जैसे सेफ्टी सिस्टम को पेश करने की तैयारी कर रही है. जो इसे किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट और एमजी एस्टर जैसे प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों के और करीब ले जाएगा. जबकि टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में भी यही तकनीक मिलने की उम्मीद है. 

ग्रैंड विटारा और हाइराइडर को मिलेगा लेवल 2 एडीएएस 

अभी तक टोयोटा और सुजुकी के बीच रणनीतिक साझेदारी के हिस्से के रूप में ग्रैंड विटारा और अर्बन क्रूजर हाइराइडर का निर्माण टोयोटा के बिदादी प्लांट में किया जाता है. हाल की रिपोर्टों से पता चलता है कि एडीएएस से लैस ग्रैंड विटारा और हाइराइडर को 2023 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाना था, जिसमें टोयोटा के सामने चिप की कमी के कारण देरी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि एडीएएस से लैस ग्रैंड विटारा और हाइराइडर अगले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में लॉन्च हो सकती हैं. टोयोटा ने कथित तौर पर ग्रैंड विटारा और हाइराइडर दोनों के लिए रडार, सेंसर और कैमरे जैसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स के लिए एक बड़ा ऑर्डर दिया है.

ज्यादा होगी कीमत

ग्रैंड विटारा और हाइराइडर के एडीएएस से लैस वेरिएंट की कीमत में भी इजाफा होने की संभावना है और यह 50,000 रुपये से 75,000 रुपये तक अधिक हो सकती है. हालांकि यह तकनीक केवल टॉप-स्पेक ट्रिम्स में मिलने अधिक संभावना है. कथित तौर पर, मारुति सुजुकी फिलहाल में आईसीएटी के मानेसर ट्रैक पर टेस्टिंग के लिए आईसीएटी के साथ बातचीत कर रही है.

फीचर्स

अपडेटेड मॉडल में इन्फोटेनमेंट के लिए एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा. इसमें हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और 40 से ज्यादा फीचर्स के साथ सुजुकी कनेक्ट भी मिलता है जिसमें एलेक्सा स्किल और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी भी शामिल है. इसके अलावा इसमें एक कलर हेड-अप डिस्प्ले भी है जो स्पीड, फ्यूल इकोनॉमी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन इंडिकेटर मिलता है. मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में एक्सटेंडेड सेफ्टी फीचर्स भी हैं, जिसमें कुल 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर डिस्क ब्रेक के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी मैनेजमेंट मिलता है.   

पावरट्रेन

ग्रैंड विटारा और अर्बन क्रूजर हाइराइडर दोनों को टोयोटा से विकसित मजबूत-हाइब्रिड पावरट्रेन और AWD पावरट्रेन मिलता है. यह एक 1.5 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जिसमें सिंक्रोनस एसी मोटर है जो क्रमशः 5,500 आरपीएम पर 79 एचपी पावर और 4,400-4,800 आरपीएम पर 112 एनएम टॉर्क और 3,995 आरपीएम पर 79 एचपी पावर और 141 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. हाइब्रिड सिस्टम के साथ यह सेटअप 114 एचपी और 141 एनएम का आऊटपुट मिलता है. इसके अलावा इसमें एक 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलता है, जो 6,000 आरपीएम पर 103 एचपी पावर और 4,400 आरपीएम पर 136.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर का विकल्प मिलता है. इसमें 4 ड्राइविंग मोड - ऑटो, सैंड, स्नो और एमटी के साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम का विकल्प मिलता है. मारुति सुजुकी की ADAS तकनीक मिलने के बाद इस कार की लोकप्रियता और अधिक बढ़ने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :- त्योहारी सीजन के दौरान इन हैचबैक कारों पर मिल रही है भारी छूट, जल्दी उठाएं मौके का फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
ड्राइव करते हुए अपनाएंगे से ट्रिक्स, बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक कार की रेंज
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
10 लाख के बजट में ये हैं सबसे लो मेंटिनेंस कारें, सर्विसिंग में न के बराबर खर्च
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज
Youdha ePod G लॉन्च, 545 KG पेलोड और 180 KM की रेंज

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget