एक्सप्लोरर

Tesla Model Y L: BYD को टक्कर देने आई Tesla की नई 6-सीटर इलेक्ट्रिक कार, जानें रेंज और खासियत

टेस्ला ने चीन में नई Model Y L SUV लॉन्च की है. ये 6-सीटर इलेक्ट्रिक कार 751km की रेंज, लग्जरी इंटीरियर और दमदार परफॉर्मेंस के साथ BYD और NIO जैसी कंपनियों को चुनौती देगी. आइए इसकी खासियत जानते हैं.

टेस्ला ने आखिरकार चीन में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Model Y Long Wheelbase (LWB) को लॉन्च कर दिया है. ये कार अब पहले से ज्यादा लंबी, स्पेशियस और लग्जरी हो गई है. टेस्ला का यह कदम सीधा इशारा करता है कि कंपनी चीन के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में फिर से अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है, जहां BYD और NIO जैसी कंपनियों ने बड़ा दबदबा बना रखा है.

ज्यादा स्पेस और नया डिजाइन

  • नई Model Y LWB अब 179 मिमी लंबी हो गई है और इसका व्हीलबेस 150 मिमी बढ़कर 3,040 मिमी हो गया है. कार की कुल लंबाई 4,976 मिमी और ऊँचाई 1,668 मिमी है. डिजाइन में भी कई अपडेट किए गए हैं. इसमें नया Starlight Gold पेंट शेड, बड़ा क्वॉर्टर ग्लास, ब्लैक्ड-आउट रियर स्पॉइलर और 19-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ कंपनी ने मजेदार सा नया ‘Model YYY’ बैज भी लगाया है, जो इसे और भी यूनिक बनाता है.

6-सीटर फैमिली लेआउट

  • इंटीरियर की बात करें तो यह SUV अब पूरी तरह से फैमिली-फ्रेंडली हो गई है. इसमें 2+2+2 सीटिंग लेआउट दिया गया है. दूसरी रो में कैप्टन सीट्स हैं, जिनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और इलेक्ट्रिक आर्मरेस्ट जैसी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. तीसरी रो की सीटें भी हीटेड हैं, जिससे लंबे सफर में भी आरामदायक अनुभव मिलता है. इसके अलावा, बड़ा 16-इंच टचस्क्रीन, 18 स्पीकर का प्रीमियम साउंड सिस्टम, पिलर-माउंटेड एसी वेंट्स और नए कपहोल्डर्स इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं.

परफॉर्मेंस और बैटरी

  • Tesla Model Y LWB सिर्फ लॉन्ग रेंज ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट में आएगी. इसमें डुअल मोटर सेटअप है, जिसमें फ्रंट मोटर 190 bhp और रियर मोटर 265 bhp की पावर जनरेट करती है. ये SUV 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकेंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 201 किमी/घंटा है. इसमें 82 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो शानदार 751 km का रेंज देता है.

कीमत और मुकाबला

  • चीन में Tesla Model Y LWB की कीमत 3,39,000 युआन यानी करीब 41.17 लाख रुपए रखी गई है. यह स्टैंडर्ड Model Y के साथ बेची जाएगी. टेस्ला को उम्मीद है कि यह नई SUV चीन में BYD और NIO जैसी घरेलू कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी.

ये भी पढ़ें: Citroen का नया Drive Range और Fleet Assured प्रोग्राम लॉन्च, जानें किन मॉडल्स पर मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
कमर्शियल वाहन चलाना कितना महंगा? टोल-टैक्स का पूरा हिसाब
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
ढलान पर कार पार्क कर रहे हैं, भूलकर भी न करें ये गलती
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार
गाड़ियों में हर हाल में लगवाना होगा यह पार्ट, नया नियम ला रही सरकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget