एक्सप्लोरर

बस चंद दिन का इंतजार, Maruti लॉन्च करने जा रही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara

Maruti e-Vitara: मारुति ई-विटारा के बैटरी ऑप्शन की बात करें तो ई-विटारा को 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है. आइए गाड़ी की डिटेल्स जान लेते हैं.

एक लंबे इंतजार के बाद मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च करने जा रही है. इस कार को 3 सितंबर, 2025 को लॉन्च किया जाएगा, जिसको लेकर कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है. इसका प्रोडक्शन 26 अगस्त, 2025 से शुरू होने जा रहा है. दरअसल, ई-विटारा को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पहली बार शो किया गया था. 

कैसा होगा Maruti e-Vitara का डिजाइन?

मारुति ई-विटारा के डिजाइन की बात करें तो कार में मॉडर्न और स्पोर्टी लुक दिए जाने की उम्मीद है. इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, वाई-शेप की एलईडी डीआरएल, फ्रंट फॉग लैंप, साइड प्रोफाइल पर ब्लैक क्लैडिंग और 18-इंच के एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. 

कैसा है गाड़ी का इंटीरियर? 

इंटीरियर की बात करें तो ई-विटारा में डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन डैशबोर्ड सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है. इसके अलावा रैक्टेंगुलर एयर वेंट्स, ऑटो-डिमिंग IRVM, सेमी-लेदरेट सीटिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और वायरलेस चार्जिंग स्टेशन जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे. 

गाड़ी में प्रीमियम लुक देने के लिए पैनोरमिक सनरूफ, 10-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी जाएंगी. इसमें सेफ्टी के लिहाज से सात एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और ADAS पैकेज जैसी एडवांस्ड सुविधाएं दी गई हैं.

बैटरी ऑप्शन

बैटरी ऑप्शन की बात करें तो ई-विटारा को 49 kWh और 61 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है. 49 kWh बैटरी फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है और यह 142 bhp पावर और 193 Nm टॉर्क जनरेट करती है, जिसकी WLTP रेंज 344 किमी तक है. बड़ी 61 kWh बैटरी फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है.

गाड़ी की चार्जिंग और रेंज

Maruti e-Vitara का फ्रंट-व्हील ड्राइव वेरिएंट 426 किमी तक की रेंज दे सकता है और इसमें 171 bhp पावर और 193 Nm टॉर्क जनरेट करने वाली मोटर है. वहीं ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन 181 bhp पावर और 307 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसकी रेंज 395 किमी तक मिलने की उम्मीद है. 

चार्जिंग के मामले में भी यह कार काफी फ्लेक्सिबल है. 49 kWh बैटरी 7 kW AC चार्जर से लगभग 6.5 घंटे में और 11 kW चार्जर से 4.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज हो जाती है. 61 kWh बैटरी को 7 kW चार्जर से नौ घंटे और 11 kW चार्जर से 5.5 घंटे लगते हैं. इसके अलावा DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर दोनों बैटरी पैक मात्र 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें:-

480 km की रेंज के साथ एंट्री करने जा रही Volvo की ये इलेक्ट्रिक SUV, जानें फीचर्स और कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में कार या घर बुक करें? जानें क्या कहता है शास्त्र, दूर करें भ्रम!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget