एक्सप्लोरर

480 km की रेंज के साथ एंट्री करने जा रही Volvo की ये इलेक्ट्रिक SUV, जानें फीचर्स और कीमत

वोल्वो EX30 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है. यह कंपनी की सबसे स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV मानी जा रही है. हाल ही में इसकी लॉन्चिंग और डिलीवरी डेट की जानकारी सामने आई है.

भारत में लग्जरी कार ब्रांड वोल्वो (Volvo Cars India) अपनी नई कॉम्पैक्ट ऑल-इलेक्ट्रिक SUV EX30 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. यह SUV न सिर्फ वोल्वो का एंट्री-लेवल EV मॉडल होगी, बल्कि स्टाइल, लग्जरी और पावरफुल परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन भी लेकर आएगी. इसकी लॉन्च और डिलीवरी डेट्स की जानकारी सामने आ चुकी है. आइए विस्तार से जानते हैं.

लॉन्च और डिलीवरी डेट

  • वोल्वो EX30 की बुकिंग 20 अगस्त 2025 से शुरू होगी. इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग सितंबर 2025 के आखिर तक होने की उम्मीद है. वहीं, ग्राहकों को इस नई इलेक्ट्रिक SUV की डिलीवरी अक्टूबर 2025 से मिलने लगेगी. यानी त्योहारी सीजन में वोल्वो का यह शानदार मॉडल भारतीय सड़कों पर दौड़ने लगेगा.

कीमत और वैरिएंट्स

  • यह SUV भारतीय बाजार में सिर्फ एक टॉप-स्पेक वैरिएंट में पेश की जाएगी. कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 40 से 45 लाख रुपये हो सकती है. साथ ही कंपनी इसमें कई अट्रैक्टिव कलर ऑप्शंस भी देने वाली है, जिससे यह प्रीमियम खरीदारों को और भी ज्यादा अपील करेगी.

पावर और परफॉर्मेंस

  • Volvo EX30 में 69 kWh का दमदार बैटरी पैक दिया गया है. इसमें रियर-माउंटेड मोटर (RWD) लगी होगी, जो 268 bhp पावर और 343 Nm टॉर्क जेनरेट करती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 5.3 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. सबसे खास बात इसकी ड्राइविंग रेंज है. जो एक बार फुल चार्ज करने पर यह SUV लगभग 480 km तक चल सकती है. 

फीचर्स और मुकाबला

  • वोल्वो EX30 में सेफ्टी, लग्जरी और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन मिलेगा. इसमें प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस टेक फीचर्स और वोल्वो की वर्ल्ड-क्लास सेफ्टी स्टैंडर्ड्स शामिल होंगे. भारत में लॉन्च होते ही यह EV BYD Sealion 7, Hyundai Ioniq 5, BMW iX1 और Mini Cooper SE जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर दे सकती है. अगर आप एक कॉम्पैक्ट लेकिन लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो Volvo EX30 आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 34 KM माइलेज वाली ये कार बिक्री में बनी नंबर-1, कीमत 6 लाख से भी कम, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत
Nexon के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है Vinfast की ये EV, आ रही भारत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget