एक्सप्लोरर

पहले से महंगी हो गई Maruti Dzire, सिर्फ 22 हजार रुपये में मिल गए इतने सारे फीचर्स

New Maruti Dzire Price And Features: मारुति सुजुकी की नई डिजायर भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है. इस न्यू जनरेशन मॉडल की कीमत पिछली कार की तुलना में ज्यादा है. मारुति ने इस कार में सनरूफ भी दिया है.

New Maruti Dzire Price: नई मारुति डिजायर भारतीय बाजार में कदम रख चुकी है. ये कार नए पावरट्रेन के साथ आई है. साथ ही मारुति ने इस कार में सनरूफ भी दिया है. कई नए फीचर्स के आने के बावजूद नई डिजायर की कीमत पिछले मॉडल की तुलना में केवल 22 हजार रुपये ही बढ़ाई गई है. मारुति डिजायर के पिछले मॉडल की एक्स-शोरूम प्राइस 6.57 लाख रुपये से शुरू थी. वहीं नए मॉडल की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू है.

11 नवंबर को लॉन्च हुई नई डिजायर

मारुति डिजायर का न्यू जनरेशन मॉडल 11 नवंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है. इस नए मॉडल की लंबाई की 4 मीटर से कम ही रखी गई है. ये कार LXi, VXi, ZXi और ZXi+ टोटल चार वेरिएंट के साथ मार्केट में आई है. गाड़ी में 382 लीटर का बूट-स्पेस दिया गया है. नई मारुति डिजायर Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इस गाड़ी को नई स्विफ्ट की तरह ही तैयार किया गया है.

suzuki

22 हजार रुपये में मिले नए फीचर्स

नई मारुति डिजायर कई लेटेस्ट फीचर्स के साथ आई है. इस गाड़ी में सनरूफ का मिलना सबसे बड़ा बदलाव है. साथ ही ऑटोमेकर्स ने कई सेफ्टी फीचर्स फीचर्स को भी शामिल किया है. इस गाड़ी में लोगों की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. गाड़ी में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है.

मारुति डिजायर में हिल होल्ड के साथ में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी का फीचर भी शामिल किया गया है. इन सभी फीचर्स के साथ नई डिजायर ने क्रैश टेस्ट को भी पास कर लिया है. इस वजह से मारुति की इस कार को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी हासिल हुई है. मारुति की अब तक की कारों में ये बेस्ट सेफ्टी रेटिंग है.

Maruti Dzire का नया पावरट्रेन

मारुति डिजायर नए Z-सीरीज इंजन के साथ आई है. मारुति की इस कार में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन लगा है. इस इंजन के साथ में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन दिए गए हैं. नई डिजायर मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 24.79 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ ये गाड़ी 25.71 kmpl का माइलेज देगी. मारुति डिजायर की सीएनजी कार 33.73 km/kg माइलेज देगी.

यह भी पढ़ें

सिर्फ 2 लाख रुपये में आपके हाथ में होगी Maruti Suzuki Fronx की चाबी, यहां जानें EMI का गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100cc बाइक खरीदने का प्लान? इन 5 मॉडल्स में कौन देता है सबसे ज्यादा माइलेज, जानें
100cc बाइक खरीदने का प्लान? इन 5 मॉडल्स में कौन देता है सबसे ज्यादा माइलेज, जानें
Kia Syros EV खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 2 लाख रुपये Down Payment के बाद जानें EMI का पूरा हिसाब
Kia Syros EV खरीदने का बना रहे हैं प्लान? 2 लाख रुपये Down Payment के बाद जानें EMI का पूरा हिसाब
Honda ZR-V Review: माइलेज में शानदार, चलाने में दमदार… लेकिन ज्यादा कीमत बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती
Honda ZR-V Review: माइलेज में शानदार, चलाने में दमदार… लेकिन ज्यादा कीमत बन सकती है सबसे बड़ी चुनौती
Fronx vs Venue, माइलेज के मामले में कौन है आगे? खरीदने से पहले जानें किस कार से होगी ज्यादा बचत
Fronx vs Venue, माइलेज के मामले में कौन है आगे? खरीदने से पहले जानें किस कार से होगी ज्यादा बचत

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
Live: राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुआ पैलेट गन से हमला, आंखों की रोशनी चली गई
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
'सीखना होगा हुनर बच्चों से, चांद को धरती पे ही ले आए' प्रदर्शनकारी युवाओं की तारीफ कर क्या बोले शशि थरूर
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget