एक्सप्लोरर

Maruti Brezza से लेकर Honda Amaze तक, इन कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

अगर आप इस महीने कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो मारुति सुज़ुकी और होंडा आपको कई मॉडल्स पर अच्छा डिस्काउंट दे रही हैं. इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉपोर्रेट डिस्काउंट शामिल है. कार खरीदने से पहले यहां चेक कर लें कि कौन सी कार खरीदना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

आजकल ज्यादातर कार कंपनी अपने सभी मॉडल्स के दाम बढ़ा रही हैं. हालांकि आपको कई कंपनियां अपने मॉडल्स पर अच्छा डिस्काउंट भी दे रही है. मारुति सुज़ुकी से लेकर होंडा तक आपको कई कार पर अच्छा ऑफर मिल जाएगा. ऐसे में अगर आप कार खरीदना चाहते है तो ये आपके लिए बेहतर समय है. हम आपको मारुति और होंडा की टॉप कार लिस्ट बता रहे हैं जिन पर आपको अच्छा स्काउंट मिलेगा. ये ऑफर फिलहाल 30 अप्रैल तक लागू रहेगा.

Maruti Alto और Celerio- अगर आपका बजट कम है तो आपको मारुति की ऑल्टो पर 17 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. कंपनी ऑल्टो पर 3 हजार रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है. वहीं सिलेरियो पर आपको 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. कंपनी सिलेरियो पर भी 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है.

Maruti Swift और Dzire- आपको स्विफ्ट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. स्विफ्ट के LXI वेरिएंट पर 30 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट ऑफर है. वहीं डिज़ायर पर 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. डिज़ायर के ZXI और ZXI+ वेरिएंट पर 8 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा.

Maruti Vitara Brezza- आपको ब़्रेजा के ZXi और ZXi+ वेरिएंट पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है. हालांकि दूसरे वेरिएंट पर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है. Maruti Wagon-R और Maruti S-Presso- मारुति एसप्रेसो पर 14 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार वैगनआर के सीएनजी वैरिएंट पर 13 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 8 हजार रुपये का डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है.

Honda Amaze- आपको होंडा की अमेज पर कुल 38,851 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है. इसके पेट्रोल मॉडल पर 17,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. कंपनी SMT वेरिएंट पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है.

 Honda City- अगर आप होंडा की नई फिफ्थ जेनरेशन होंडा सिटी खरीदते हैं तो आपको पूरे 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर मिलेगा. आपको सेडान कार होंडा सिटी के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर ये ऑफर मिलेगा.

Honda WR-V- होंडा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी पर आपको 32,527 रुपये तक की बचत हो सकती है. इसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है. आपको पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर ये ऑफर मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget