एक्सप्लोरर

अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग SUV बनी Maruti Brezza, जानिए गाड़ी की कीमत और फीचर्स

Maruti Brezza SUV: मारुति ब्रेजा एसयूवी पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी ऑन-रोड कीमत शहरों और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है.

भारतीय बाजार में मारुति ब्रेजा पॉपुलर सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है. इसकी किफायती कीमत, लो मेंटनेस और दमदार माइलेज के चलते भारतीय बाजार में इसे काफी पसंद किया जाता है. पिछले महीने यानी जुलाई 2025 में मारुति ब्रेजा की 14 हजार 65 यूनिट्स की बिक्री की गई, जिसने स्कॉर्पियो और Nexon को पीछे छोड़ दिया है. आइए मारुति ब्रेजा की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानते हैं. 

Maruti Brezza SUV को पिछले महीने 14,065 नए ग्राहक मिले हैं, जो पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट को दर्शाता है. ब्रेजा हुंडई क्रेटा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. इसने बिक्री के मामले में महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा नेक्सन और महिंद्रा थार को भी पीछे छोड़ दिया है. इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख 69 हजार रुपये से शुरू होकर 14.14 लाख रुपये तक जाती है.

Maruti Brezza का पावरट्रेन

मारुति ब्रेजा एसयूवी पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. इसकी ऑन-रोड कीमत शहरों और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. ब्रेजा अपने शानदार फीचर्स की वजह से ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है. इसमें ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है और 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.

Maruti Brezza में 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं. SUV में रियर AC वेंट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले, फास्ट-चार्जिंग USB पोर्ट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लव बॉक्स जैसे स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Maruti Brezza में 1.5-लीटर का K-सीरीज डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 101.6 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं. CNG वेरिएंट में भी यही इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें पावर आउटपुट 86.6 bhp और 121.5 Nm तक रहता है. इस SUV में स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जो इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को और बेहतर बनाती हैं.

यह भी पढ़ें:-

जल्द लॉन्च होगी Mini Fortuner, लीक पेटेंट से मिली झलक, जानिए डिजाइन और फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जिया
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget