एक्सप्लोरर

फुल टैंक में दौड़ती है 1000 km, भर-भरकर मिलते हैं फीचर्स, खूब बिकती है Maruti की ये प्रीमियम हैचबैक

Maruti Baleno Premium Hatchback: मारुति बलेनो हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत की बात की जाए तो यह 6.70 लाख रुपये से शुरू होती है तो वहीं टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 9.37 लाख रुपये है.

Maruti Baleno Premium Hatchback: मारुति सुजुकी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो को भारतीय बाजार में खूब पसंद किया जाता है. इसका जीता-जागता सबूत यह है कि पिछले महीने यानी मार्च 2025 में कंपनी की इस हैचबैक की बिक्री अच्छी हुई. इस दौरान बलेनो को 12 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये है. बलेनो को पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. आइए मारुति बलेनो की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं. 

मारुति बलेनो हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत की बात की जाए तो यह 6.70 लाख रुपये से शुरू होती है तो वहीं टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 9.37 लाख रुपये है. इसके अलावा बलेनो सीएनजी रेंज की कीमत 8.44 लाख रुपये एक्स-शोरूम है. कार के वेरिएंट की बात की जाए तो यह कुल 4 वेरिएंट में आती है, जिसमें सिग्मा, डेल्टा, डेटा और अल्फा का नाम शामिल है. 

मारुति बलेनो में मिलते हैं ये फीचर्स 

मारुति बलेनो कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें 9 इंच के स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ Apple CarPlay और Android Auto, OTA अपडेट्स, एक Arkamys-sourced म्यूजिक सिस्टम, हेड्स-अप डिस्प्ले (HUD), क्रूज़ कंट्रोल, रियर AC वेंट्स जैसे कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.

इसके साथ ही कार में आपको हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 6 एयरबैग मिल जायेंगे. यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि ज्यादातर फीचर्स टॉप मॉडल या अपर वेरिएंट में ही दिए गये हैं. इंजन की बात करें तो इसमें आपको 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल जाएगा, जो अधिकतम 89bhp का पावर आउटपुट और 113Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है.

दोनों टैंक फुल करने पर चलेगी इतना

मारुति बलेनो का सीएनजी मोड में इंजन 76bhp की पावर और 98.5Nm का टार्क जनरेट करने में कैपेबल है. माइलेज की बात करें तो कंपनी क्लेम करती है की एक किलो CNG पर 30.61 किलोमीटर तक का माइलेज मिलता है. मारुति बलेनो में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है तो वहीं 8 किलोग्राम का CNG टैंक मिलता है. इसके साथ ही अगर आप बलेनो का Bi-Fuel Model खरीदते हैं और दोनों टैंक फुल कराते हैं, तो आसानी से 1000 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें:-

खत्म हुआ इंतजार! मार्केट में लॉन्च हुई आपकी फेवरेट नई Hunter 350 बाइक, यहां जानें डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget