एक्सप्लोरर

Maruti Alto K10: सुरक्षित नहीं है मारुति ऑल्टो के10, ग्लोबल NCAP की टेस्टिंग में मिली सिर्फ 2 स्टार रेटिंग

Maruti Alto K10 Rival: इस कार का बाजार में हुंडई ग्रैंड आई 10 एनआईओएस से मुकाबला होता है, इसमें एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं.

Alto K10 Safety: मारुति सुजुकी की ऑल्टो K10 उन चार भारतीय कारों में से एक है, जिनको हाल ही में ग्लोबल NCAP ने नए दौर की क्रैश टेस्टिंग में शामिल किया था. इसके साथ  मारुति वैगनआर, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस जैसी कारें भी शामिल थीं. इस क्रैश टेस्टिंग में मारुति सुजुकी की ऑल्टो के10 को 2 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 2 स्टार सेफ्टी रेटिंग और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए जीरो स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है. 

कैसा रहा मारुति ऑल्टो K10 का रिजल्ट?

मारुति की एंट्री लेवल की हैचबैक कार को एडल्ट सेफ्टी टेस्टिंग में कुल 34 में से 21.67 अंक मिले हैं. इसे फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में 8.2 अंक और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 12.4 अंक मिले हैं. कार के फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में चालक और यात्री के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली, लेकिन छाती और घुटनों को न के बराबर सुरक्षा मिली. साइड इम्पैक्ट टेस्ट में सिर और पेट को पर्याप्त सुरक्षा मिली, लेकिन छाती के लिए सुरक्षा बहुत खराब रही. 

इस सुरक्षा टेस्टिंग में बॉडीशैल और फुटवेल क्षेत्र को स्थिर और आगे किसी भी भार को सहन करने में सक्षम पाया गया. इस क्रैश टेस्टिंग में ऑल्टो के 10 को 49 अंकों में से केवल 3.52 अंक ही मिले. जबकि 3 साल के बच्चे के डमी को आगे की सीट और एडल्ट सीटबेल्ट के साथ भी सिर और छाती पर काफी चोटों का सामना करना पड़ा. 

क्यों मिली 2 स्टार सुरक्षा रेटिंग?

मारुति की ऑल्टो के10 जीटीआर9/यूएन127 पैदल यात्री सुरक्षा मानकों के अनुकूल नहीं है. इसमें सभी पैसेंजर्स के लिए सीआरएस और इसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज के साथ थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा नहीं है. साथ ही इसमें स्टैंडर्ड तौर पर इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल भी नहीं मिलता है. इसमें केवल डुअल फ्रंट एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर और सीट बेल्ट प्रीटेंशनर ही दिया गया है. 

हुंडई ग्रैंड आई 10 एनआईओएस से होता है मुकाबला

इस कार का बाजार में हुंडई ग्रैंड आई 10 एनआईओएस से मुकाबला होता है, इसमें एक 1.2L पेट्रोल इंजन मिलता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलते हैं. हालांकि इसकी कीमत भी ऑल्टो के10 के मुकाबले काफी ज्यादा है.

यह भी पढ़ें :- रॉयल एनफील्ड की सेल्स में आई उछाल, कंपनी ने जारी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
Tata Nexon EV की बढ़ी टेंशन, Kia ने उतारी 526KM रेंज वाली नई Electric SUV
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
अब सफर होगा और भी लग्जरी, Force की नई 16-सीटर वैन में मिलेंगे प्रीमियम कार जैसे फीचर्स
Avoid Dealer Fraud: शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
शोरूम पर गाड़ी खरीदते वक्त आरटीओ और इंश्योरेंस में ऐसे घपला करते हैं डीलर, इन बातों का रखें ध्यान
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating
Maruti की सबसे बड़ी Safety चिंता खत्म? नई Brezza ने BNCAP में हासिल की 5-Star Rating

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget