एक्सप्लोरर

Cheapest CNG Cars: ₹6 लाख से सस्ती 3 सीएनजी गाड़ियां, माइलेज भी दमदार, खत्म होगी पेट्रोल की टेंशन

CNG Cars Under 6 Lakh: अगर आप भी नई सीएनजी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो इस लिस्ट पर नजर डाल सकते हैं. यहां हम आपको देश की 3 सबसे सस्ती सीएनजी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 6 लाख से कम है

CNG Cars in India: पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से सीएनजी गाड़ियों की डिमांड में तेजी से इजाफा हुआ है. कई सीएनजी कारों पर महीनों की वेटिंग है. ऐसे में अगर आप भी एक किफायती सीएनजी गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां हम आपको देश की सबसे सस्ती 3 सीएनजी गाड़ियों (Cheapest CNG Cars) के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 6 लाख रुपये (CNG Cars Under 6 Lakh) से भी कम है. खास बात है कि तीनों गाड़ियां मारुति सुजुकी की ही है. यह लिस्ट घटते हुए क्रम में दी गई है.

1. Maruti Eeco CNG (कीमत 5.88 लाख रुपये)
मारुति ईको एक सस्ती सीएनजी कार होने के साथ ही, 7 सीटर व्हीकल भी है. हालांकि सीएनजी के साथ सिर्फ इसका 5-सीटर मॉडल ही उपलब्ध है. इसकी कीमत 5.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 62bhp और 3000 आरपीएम पर 85Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. मारुति ईको सीएनजी की ARAI सर्टिफाइड फ्यूल इकॉनमी 20.88 किमी/किलोग्राम है.

ये भी पढ़ें: Tata Tiago iCNG बुक करने की सोच रहे हैं? पहले जान लीजिए ये 5 खूबियां, हो जाएंगे फैन 

2. Maruti S-Presso CNG (कीमत 5.24 लाख रुपये)
मारुति एस-प्रेसो 4 सीएनजी वेरिएंट- LXi, LXi (O), VXi और VXi(O) में आती है. इनकी कीमत 5.24 लाख रुपये से 5.56 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है. इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 59PS और 78Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. मारुति एस-प्रेसो सीएनजी की ARAI सर्टिफाइड फ्यूल इकॉनमी 31.2 किमी./किग्रा है.

ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं

3. Maruti Alto 800 CNG (कीमत 4.89 लाख रुपये)
मारुति ऑल्टो 800 देश की सबसे सस्ती सीएनजी कार है. यह दो वेरिएंट- LXI और LXI(O) में आती है. इसके LXI मॉडल की कीमत 4.89 लाख रुपये और LXI(O) वेरिएंट की कीमत 4.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कार में 0.8 लीटर का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो सीएनजी के साथ 41PS और 60Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी ARAI सर्टिफाइड फ्यूल इकॉनमी 31.59 किमी./किग्रा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
फुल चार्ज पर 696 KM रेंज, इस दिन लॉन्च होंगी ये इलेक्ट्रिक कारें
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
बाइक का साइलेंसर बदला है? पुलिस काट सकती है मोटा चालान
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?
हैचबैक-सेडान छोड़ लोग बढ़ रहे इन SUV की ओर, क्यों बढ़ रहा क्रेज?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget