एक्सप्लोरर

Tata Tiago iCNG बुक करने की सोच रहे हैं? पहले जान लीजिए ये 5 खूबियां, हो जाएंगे फैन

Tiago CNG car: अगर आप भी टाटा की नई सीएनजी कार Tiago iCNG या Tigor iCNG खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके टॉप 5 फीचर्स के बारे में जरूर जान लीजिए. यह सेफ्टी से परफॉर्मेंस तक में बेहतरीन ऑप्शन है

Tiago CNG Top Features: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी दो नई सीएनजी गाड़ियां Tiago iCNG और Tigor iCNG लॉन्च की हैं. टाटा टियागो सीएनजी की कीमत 6.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. बहुत से लोगों ने इसे बुक करा दिया होगा, जबकि कुछ लोग इसे खरीदने के बारे में सोच भी रहे होंगे. इसलिए यहां हम आपको टियागो सीएनजी Tata Tiago iCNG के उन 5 फीचर्स के बारे में बता रहे हैं, जो इसे सेगमेंट की बाकी सीएनजी कारों से अलग बनाते हैं. 

1. 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग
टाटा टियागो सीएनजी देश की सबसे सुरक्षित हैचबैक कार है. इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली है. इतना ही नहीं, कंपनी ने इसमें कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं. जैसे- सीएनजी लीक होने की स्थिति में यह ऑटोमैटिकली पेट्रोल पर शिफ्ट हो जाती है. साथ ही, को-पैसेंजर सीट के नीचे आग लगने की स्थिति को देखते हुए एक fire extinguisher भी दिया गया है. कार में डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: Best Selling Car: 2021 में जमकर हुई इन 4 गाड़ियों की बिक्री, कीमत भी ज्यादा नहीं

2. सबसे पावरफुल इंजन
इसमें 1199 सीसी का इंजन है जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है. यह इंजन सीएनजी मोड में 73bhp की पावर और 95Nm का टार्क पैदा करता है. कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट की सबसे पावरफुल सीएनजी कार है. 

3. वेरिएंट और कलर ऑप्शन
कंपनी ने टाटा टियागो iCNG को कुल पांच वेरिएंट- XE, XM, XT, XZ+ और XZ+ डुअल टोन में लॉन्च किया है. यह कुल 5 रंगों: डेटोना ग्रे, एरिज़ोना ब्लू, फ्लेम रेड, ओपल व्हाइट और मिडनाइट प्लम में उपलब्ध है. 

ये भी पढ़ें: महंगी हो गई टाटा पंच, किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत ये रही पूरी लिस्ट

4. CNG में स्टार्ट
यह सेगमेंट की इकलौती सीएनजी कार है, जो सीएनजी स्टार्ट फीचर के साथ आती है. यानी अगर आपकी कार में पेट्रोल नहीं है, तब भी आप इसे सीधा सीएनजी से स्टार्ट कर सकते हैं. यह फीचर बाकी कारों में नहीं है. उन्हें पहले पेट्रोल पर स्टार्ट किया जाता है, उसके बाद आप सीएनजी पर शिफ्ट कर सकते हैं. 

5. फ्यूल लिड खुले होने पर इंजन बंद
टाटा ने अपनी सीएनजी कार में एक माइक्रो स्विच दिया है. यह स्विच फ्यूल लिड (जहां से पेट्रोल या सीएनजी भराते हैं) खुलने पर ignition को बंद कर देता है. जब तक फ्यूल लिड खुला रहेगा आप कार को चालू नहीं कर सकेंगे. साथ ही ड्राइवर की डिस्प्ले (MID) पर इसकी वॉर्निंग भी लिखी रहती है. 

किससे है मुकाबला:

टाटा टियागो सीएनजी का सीधा मुकाबला हाल ही में Maruti Suzuki Celerio S-CNG के अलावा, Maruti Suzuki Wagon-R CNG, Hyundai Santro CNG और Hyundai Grand i10 Nios CNG जैसी गाड़ियों के साथ है. मारुति सुजुकी का दावा है कि उनकी सेलेरियो सीएनजी 35KM से ज्यादा का माइलेज देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Leaking Water: कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
कार के नीचे पानी टपक रहा है, कब नॉर्मल और कब खतरे है की बात?
47 लाख रुपये में Mini Countryman C, क्या है सबसे स्मार्ट चॉइस?
47 लाख रुपये में Mini Countryman C, क्या है सबसे स्मार्ट चॉइस?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
Auto Awards में छाईं ये 3 धांसू कारें, जानें किसने जीता खिताब?
महंगी कारें, महंगा पेट्रोल… फिर भी टूटा बिक्री रिकॉर्ड
महंगी कारें, महंगा पेट्रोल… फिर भी टूटा बिक्री रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget