एक्सप्लोरर

Manu Bhaker Gift: मनु भाकर की बरसों पुरानी तमन्ना होगी पूरी, गिफ्ट में मिलेगी ब्रांडेड कार और बाइक

Paris Olympic 2024 Medalist Manu Bhaker: मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है. मनु भाकर को खेलने के साथ ही लग्जरी कार और बाइक का काफी शौक है.

Manu Bhaker Dreamy Car: मनु भाकर ने जिस सपने को अपनी आंखों में संजोया था, वो साकार हो चुका है. मनु भाकर ने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल हासिल कर लिया है. मनु ने केवल एक नहीं, बल्कि पेरिस ओलंपिक 2024 में दो मेडल भारत की झोली में डाले हैं. इन दो मेडल्स के साथ मनु भाकर देश को आजादी मिलने के बाद ऐसा करने वाली पहली ओलंपिक खिलाड़ी बन गई हैं.

मनु भाकर का बरसों पुराना ख्वाब

एक तरफ जहां मनु भाकर ने ओलंपिक में मेडल जीतकर पूरे देश का सपना पूरा किया. वहीं अब मनु का सपना पूरा होने की बारी है. मनु के सालों से एक सपना देखा है कि उनके पास एक शानदार और लग्जीरिस कार हो. ओलंपिक में इस दोहरी जीत के बाद अब मनु का वो बरसों पुराना सपना सच होने जा रहा है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मनु भाकर को कार और बाइक का काफी शौक है. मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर का कहना है कि बेटी के वापस आने पर वो उसे मनचाही कार गिफ्ट में देंगी. मनु को गाड़ियों के अलावा गोल्ड का भी काफी शौक रखती हैं.

मनु को गिफ्ट में मिलेगी लग्जरी कार

मनु की मां सुमेधा भाकर ने बताया कि जब उनकी बेटी ने शूटिंग की शुरुआत की थी. तब वह चरखी दादरी से गुरुग्राम के रास्ते डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज जाया करती थीं. गुरुग्राम के रास्ते में मनु रोजाना एक कार शोरूम की तरफ देखती थीं और अपनी मां से कहती थीं कि उन्हें एक दिन ये कार खरीदनी है.

मनु की मां ने अपनी बेटी को उपहार के रूप में उनकी मनपसंद कार लैंड रोवर डिफेंडर देने के बारे में बताया. वहीं मनु को हार्ले-डेविडसन बाइक भी काफी पसंद है. मनु का मां का कहना है कि उनकी बेटी जो भी गाड़ी चाहेगी, वो उसे वह कार या बाइक जरूर दिलाएंगी.

मनु भाकर ने जीते दो ओलंपिक मेडल

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. मनु ने पहले 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया. इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में एक और कांस्य पदक जीता. मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में भी पहुंची थीं. लेकिन मनु इस इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं.

ये भी पढ़ें

Mahindra Thar Roxx Price: क्या होगी महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत? 3-डोर मॉडल से ज्यादा या कम

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
बारिश में हेडलाइट्स पड़ गईं धुंधली? ये टिप्स आएंगी काम
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget