एक्सप्लोरर

New Gen Maruti Dzire: भारतीय बाजार में जल्द आएगी न्यू जेनरेशन मारुति डिजायर, इन 5 खास खूबियों से होगी लैस

हालिया स्पाई तस्वीरों से पुष्टि होती है कि नई डिजायर अपने सेगमेंट में पहली कार होगी जिसमें फैक्ट्री-फिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ होगा. यह इसे बाजार में ज्यादा कॉम्पिटेटिव बना देगा.

2024 Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में पॉपुलर स्विफ्ट और डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान के न्यू जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने के लिए तैयार है. नई स्विफ्ट पहले ही जापानी बाजार में आ चुकी है. नई 2024 मारुति डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. स्पाई तस्वीरों से डिजाइन और इंटीरियर में बदलाव सहित कुछ प्रमुख डिटेल्स सामने आए हैं. आज हम इस आने वाली न्यू जेनरेशन डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान के बारे में 5 खास बातें बताने वाले हैं. 

ज्यादा एडवांस डिजाइन

मौजूदा मॉडल की तुलना में इसके डिजाइन की बात करें तो नई डिजायर एक बड़े बदलाव के साथ आएगी. इसमें कुछ स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं. यह सुजुकी के HEARTECT प्लेटफ़ॉर्म के अपडेटेड वर्जन पर बेस्ड होगी, जो बलेनो हैचबैक के लिए भी इस्तेमाल होता है. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि 2024 मारुति डिजायर एक अलग बड़ी ग्रिल, क्लैमशेल बोनट, खास कट और क्रीज के साथ नया बम्पर और नए 5-स्पोक एलॉय व्हील के साथ आएगी. इसमें नए पिलर और दरवाज़े मिलेंगे, और नए बम्पर और अपडेटेड टेल-लाइट के साथ अलग रियर प्रोफ़ाइल मिलेगा.

नया होगा इंटीरियर 

नई स्विफ्ट की तरह, न्यू-जनरेशन मारुति डिजायर सेडान में फ्रोंक्स और बलेनो हैचबैक के समान इंटीरियर मिलेगा. इस हैचबैक में हल्के शेड में डुअल-टोन इंटीरियर स्कीम मिलेगा. डैशबोर्ड पर एक फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, डिजिटल MID के साथ एक नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक नया स्टीयरिंग व्हील और टॉगल-स्टाइल कंट्रोल के साथ ऑटोमैटिक AC और रियर एयर-कॉन वेंट मिलेगा. 

नया पेट्रोल इंजन

नई डिजायर में सुजुकी का नया 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन होगा, जो नई स्विफ्ट में भी दिया गया है. यह 1.2 लीटर 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 5700rpm पर 82bhp पॉवर और 4,500rpm पर 108Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. माइल्ड हाइब्रिड वर्जन में DC सिंक्रोनस मोटर है, जो क्रमशः 3.1hp और 60Nm का अतिरिक्त आउटपुट प्रदान करता है. इसके ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT शामिल होने की संभावना है. जापानी-स्पेक स्विफ्ट एक नए CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है. भारत में भी नई डिजायर के टॉप-स्पेक वेरिएंट में CVT मिल सकता है. 

इलेक्ट्रिक सनरूफ

हालिया स्पाई तस्वीरों से पुष्टि होती है कि नई डिजायर अपने सेगमेंट में पहली कार होगी जिसमें फैक्ट्री-फिटेड इलेक्ट्रिक सनरूफ होगा. यह इसे बाजार में ज्यादा कॉम्पिटेटिव बना देगा, क्योंकि होंडा अमेज़ को भी इस साल जेनरेशन अपडेट मिलेगा.

बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट 

नई डिजायर में 9 इंच की बड़ी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट मिलेगा, जो फ्रोंक्स और बलेनो में भी मिलता है. यह इंफोटेनमेंट यूनिट वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले और वॉयस कमांड को सपोर्ट करेगा. इस सेडान में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमेटिक एसी, कीलेस एंट्री और गो, 360 डिग्री कैमरा और ऑटो डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स मिलने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें -

खरीदने वाले हैं हुंडई i20, तो जानिए डिलीवरी के लिए कितना करना पड़ेगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Roxx जैसे फीचर्स के साथ जल्द नई Thar मारेगी एंट्री, जानें क्या होगा नया?
Roxx जैसे फीचर्स के साथ जल्द नई Thar मारेगी एंट्री, जानें क्या होगा नया?
मेट्रो सिटी में दूसरे राज्य की गाड़ी चलाने के लिए क्या हैं नियम? ये जानना जरूरी
मेट्रो सिटी में दूसरे राज्य की गाड़ी चलाने के लिए क्या हैं नियम? ये जानना जरूरी
नई Nexon में मिलेंगे Sierra वाले Features, 2027 में होगा बड़ा Upgrade
नई Nexon में मिलेंगे Sierra वाले Features, 2027 में होगा बड़ा Upgrade
50 साल में कैसे बदली देश के पीएम की कारें? देखें पूरी लिस्ट
50 साल में कैसे बदली देश के पीएम की कारें? देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रात का समय, खराब मौसम और 2 आतंकी ढेर, उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
रात का समय, खराब मौसम और 2 आतंकी ढेर, उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार? ऐसे दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर क्या बोले नीतीश कुमार? ऐसे दी बधाई
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, क्या कुछ कहा?
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, क्या कुछ कहा?
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
PM मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, क्या आपने सुना ये सॉन्ग?
PM मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, क्या आपने सुना ये सॉन्ग?
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, क्या कहा?
अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, क्या कहा?
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
Embed widget