एक्सप्लोरर

आज करेंगे बुक तो मिलेगी एक साल बाद, Mahindra की इस गाड़ी के लिए लंबा वेटिंग पीरियड

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा की इस गाड़ी में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं. इस कार में 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. इस इंजन से 82 kW की पावर मिलती है और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है.

Mahindra XUV 3XO Waiting Period: भारतीय बाजार में Mahindra XUV 3XO को अफॉर्डेबल कारों में से एक माना जाता है. इस गाड़ी की डिमांड का अंदाजा आप इसके वेटिंग पीरियड से लगा सकते हैं. अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आज बुक करेंगे तो डिलीवरी एक साल बाद होगी. 

Mahindra XUV 3XO के कुछ वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड एक साल तक बढ़ गया है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मई 2025 में इसके बेस MXT (पेट्रोल) मॉडल के लिए वेटिंग एक साल से ज्यादा है. 

क्या है गाड़ी की कीमत? 

कंपनी के लिए यह कार लॉन्च के बाद से ही बेहतर सेल्स वाली कार रही है. पिछले महीने इसकी 7 हजार 568 यूनिट बिकी थीं. गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 15.57 लाख रुपये तक जाती है. 

महिंद्रा XUV 3XO तीन इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में मौजूद है. इस कार में 1.2-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. इस इंजन से 82 kW की पावर मिलती है और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. 

इस गाड़ी में एक 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी है, जिससे 96 kW की पावर और 230 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. महिंद्रा की इस कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलता है. इस डीजल इंजन से 86 kW की पावर और 300 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है.

लोन पर भी खरीद सकते हैं कार

महिंद्रा XUV 3XO के सबसे सस्ते मॉडल MX1 1.2-लीटर पेट्रोल वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस 9.09 लाख रुपये है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए 7.99 लाख रुपये का लोन मिल सकता है. इस लोन पर लगने वाली ब्याज के मुताबिक ही हर महीने एक तय अमाउंट किस्त के रूप में बैंक में जमा करनी होगी.

महिंद्रा XUV 3XO के इस सबसे सस्ते वेरिएंट को खरीदने के लिए अगर आप चार साल के लिए लोन लेते हैं और बैंक इस लोन पर 9 फीसदी की ब्याज लगाती है तो हर महीने करीब 20 हजार रुपये की किस्त जमा करनी होगी.

यह भी पढ़ें:-

कमाई करोड़ों में, लेकिन RCB के इस टॉप खिलाड़ी के पास है बेहद सस्ती कार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
इन 3 सरकारी पोर्टल पर 3 लाख में मिल जाती है 12 लाख की गाड़ी, आज ही नोट कर लें तीनों के नाम
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?
हजारों रुपये सस्ती हुई बेहतरीन माइलेज देने वाली Hero की ये बाइक, जानिए अब कितनी है कीमत?
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें
अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget