एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 400: इस साल एक्सयूवी 400 लाइन-अप में नये वेरिएंट्स शामिल करेगी महिंद्रा, जानिए किन खूबियों से होगी लैस!

एक्सयूवी 400 ईसी प्रो वेरिएंट 34.5kWh बैटरी पैक से लैस होगा, जबकि ईएल प्रो में बड़ा 39.4kWh बैटरी पैक मिलेगा. छोटे बैटरी पैक के साथ एक बार चार्ज करने पर 375 किमी की रेंज देने का दावा किया गया है.

Mahindra XUV400: पहले ही जानकारी मिल रही थी कि महिंद्रा नई XUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी, जो लाइनअप में XUV400 EV के नीचे प्लेस की जाएगी. यह एक किफायती मॉडल होगा और सेगमेंट-लीडर टाटा नेक्सन EV को टक्कर देगा, जिसे हाल ही में एक बड़ा अपडेट मिला है. सिर्फ XUV300 EV ही नहीं, बल्कि कंपनी XUV400 EV को फीचर अपडेट देगी. 

2024 महिंद्रा XUV400 EV प्रो वेरिएंट

लीक हुए एक डॉक्यूमेंट से पता चलता है कि 2024 महिंद्रा XUV400 EV में कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे. बड़े अपग्रेड के तौर पर एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल के लिए ड्यूल 10.25-इंच स्क्रीन को शामिल किया जाएगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो नए ट्रिम्स; ईसी प्रो और ईएल प्रो में पेश किया जाएगा. उम्मीद है कि नए फीचर्स मौजूदा EC और EL ट्रिम्स में शामिल हो सकते हैं. 

टॉप-स्पेक महिंद्रा XUV400 EL प्रो ट्रिम महिंद्रा के एड्रेनोएक्स सॉफ्टवेयर के साथ नए 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगा. इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के बजाय, ईएल ट्रिम की तरह 10.25-इंच का फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा. दो बड़ी स्क्रीन को एडजस्ट करने के लिए, महिंद्रा इसके डैशबोर्ड लेआउट में बड़े डिजाइन बदलाव भी करेगी.

2024 महिंद्रा XUV400 EV के फीचर्स 

नया XUV400 EL ट्रिम, मेमोरी फंक्शन के साथ डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एलेक्सा कनेक्टिविटी, पीछे बैठने वालों के लिए यूएसबी पोर्ट और रियर एसी वेंट सहित कई हाई-एंड फीचर्स से लैस होगा. नई महिंद्रा XUV400 ऑल-ब्लैक स्कीम के स्थान पर नई डुअल-टोन इंटीरियर स्कीम के साथ आएगी. इसमें एक नए फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील को भी शामिल किया जाएगा.

महिंद्रा XUV 400 पॉवरट्रेन

एक्सयूवी 400 ईसी प्रो वेरिएंट 34.5kWh बैटरी पैक से लैस होगा, जबकि ईएल प्रो में बड़ा 39.4kWh बैटरी पैक मिलेगा. छोटे बैटरी पैक के साथ एक बार चार्ज करने पर 375 किमी की रेंज देने का दावा किया गया है, जबकि 39.4kWh बैटरी पैक के साथ ईएल प्रो में 456 किमी की रेंज मिलने का दावा किया गया है. एसयूवी को दोनों वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर फास्ट 7.2kW एसी चार्जर भी मिल सकता है. दोनों वेरिएंट फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से लैस हैं जो 150hp पॉवर और 310 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें सभी चार पहियों के लिए डिस्क ब्रेक, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और तीन ड्राइव मोड मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- खरीदना चाहते हैं ज्यादा माइलेज वाली बाइक, तो ये 5 माडल्स हैं आपके लिए बेहतरीन विकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
लग्जरी कार किराये पर लेना कितना महंगा? आंकड़े चौंका देंगे
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
BMW F 450 RR की एंट्री करीब, 15 अक्टूबर को होगा Reveal
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
चलती कार में रिवर्स गियर डालने से क्या होता है, इससे क्या नुकसान?
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग
पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी घटी, CNG और EV की बढ़ी मांग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget