एक्सप्लोरर

Mahindra XUV 700: अगले साल आएगा महिंद्रा एक्सयूवी 700 का 6-सीटर वेरिएंट, देखें क्या कुछ होगा खास

महिंद्रा XUV 700 मिड साइज एसयूवी फिलहाल दो सीटिंग ऑप्शंस; 5-सीटर और 7-सीटर में उपलब्ध है. जिसमें 7-सीटर वेरिएंट में एक बेंच-टाइप सीट मिलती है.

6-Seater Mahindra XUV 700: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा, तेजी से बढ़ते कार बाजार में अपनी बिक्री को और बेहतर बनाने के लिए नई एसयूवी की एक बड़ी रेंज पर काम कर रही है. कंपनी 2024 के अंत में अपनी पहली बोर्न इलेक्ट्रिक एसयूवी, XUV.e8 पेश करेगी. इसके अलावा, XUV300 फेसलिफ्ट, नई XUV300 EV, 5-डोर थार और अपडेटेड XUV400 को अगले साल हमारे बाजार में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी अपनी प्रमुख एसयूवी, महिंद्रा XUV700 को भी 2024 में 6-सीटर वेरिएंट में लॉन्च करेगी.

नया 6-सीटर वेरिएंट 

महिंद्रा XUV 700 मिड साइज एसयूवी फिलहाल दो सीटिंग ऑप्शंस; 5-सीटर और 7-सीटर में उपलब्ध है. जिसमें 7-सीटर वेरिएंट में एक बेंच-टाइप सीट मिलती है. सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए, कंपनी XUV 700 SUV को एक नए 6-सीटर वेरिएंट में भी पेश करेगी. 6-सीटर महिंद्रा XUV 700 के सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स मिलेंगे. हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी जैसी कंप्टीटर से मुकाबला करने के लिए महिंद्रा इसे 6-सीटर वेरिएंट के साथ पेश करेगी.

टॉप वेरिएंट पर होगी बेस्ड

इसके अलावा, महिंद्रा XUV700 लाइन-अप को ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम भी मिलेगा जो अब रात की ड्राइविंग के दौरान एक महत्वपूर्ण सुरक्षा सुविधा देने में सक्षम होगी. इसमें कूल्ड सीटें भी जोड़ी जा सकती हैं, जो इसके अन्य कंप्टीटर में मिलती हैं. 6-सीटर महिंद्रा XUV700 के टॉप-एंड वेरिएंट पर बेस्ड होने की उम्मीद है, जो ADAS तकनीक, मेमोरी और रिट्रैक्ट फ़ंक्शन के साथ 6-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट, पावर्ड ORVMs, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, एक 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस चार्जिंग और अन्य कई फीचर्स से लैस है. 

पावरट्रेन 

महिंद्रा XUV700 का 6-सीटर वर्जन मौजूदा 2.0L टर्बो पेट्रोल और 2.2L टर्बो डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें क्रमशः 197bhp पॉवर और 380Nm टॉर्क और टर्बो डीजल इंजन दो स्टेट ऑफ ट्यून्स देता है; 153bhp/360Nm और 182bhp/420Nm आऊटपुट जेनरेट करता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- निसान भारत में लाने वाली है कई नई कारें, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगा शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget