एक्सप्लोरर

Mahindra 5-Door Thar: महिंद्रा रोक्स से 3-डोर थार है कितनी अलग? मिलेंगे ये खास फीचर्स

Mahindra Roxx vs Thar 3-Door: महिंद्रा की नई थार रॉक्स मार्केट में आने के लिए तैयार है. 15 अगस्त के दिन इस नई थार को लॉन्च किया जा सकता है. नई थार, 3-डोर मॉडल की तुलना में काफी अलग है.

Mahindra Roxx and Thar 3-Door Comparison: महिंद्रा अपने एक बड़े प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए तैयार है. महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी भारतीय बाजार में उतरने वाली है. महिंद्रा की ये 5-डोर एसयूवी होगी. पहले इस कार के नाम को लेकर रुमर्स थे कि इसे थार आर्मडा नाम दिया जाएगा. लेकिन ये अफवाहें गलत साबित हुई हैं. इस कार को थार रॉक्स (Thar Roxx) के नाम के साथ लाया गया है.

3-डोर मॉडल से कितनी अलग Thar Roxx?

थार रॉक्स, 5-डोर वर्जन में मोस्ट अवेटेड मॉडल बन चुका है. लेकिन ये नई एसयूवी 3-डोर थार की तुलना में बिल्कुल अलग है. थार रॉक्स, 3-डोर मॉडल पर बेस्ड कार नहीं है और नहीं इसे ये कहा जा सकता है कि 3-डोर थार में दो नए दरवाजों के जुड़ने से 5-डोर मॉडल में बदल दिया गया है.

थार रॉक्स 3-डोर मॉडल की बजाय काफी कुछ स्कॉर्पियो N की तरह है. इस कार में स्कॉर्पियो एन की तरह बड़ा व्हील बेस दिया गया है. इस कार में सस्पेंशन और कई कॉम्पोनेंट्स स्कॉर्पियो एन की तरह रखे गए हैं.

थार रॉक्स में नए हेडलैम्प सेट-अप को लगाया गया है. वहीं 3-डोर थार में एलईडी लाइटिंग हुई है. वहीं इन कारों में लगे व्हील की बात करें, तो थार रॉक्स में काफी बड़े डायमंड कट अलॉय व्हील्स लगे हैं. जबकि 3-डोर थार में साधारण पहियों का इस्तेमाल किया गया है. 

नई थार पुराने 3-डोर मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबी है. इसमें ज्यादा बड़ा ही व्हील-बेस भी दिया गया है. इस थार में पीछे सीट पर बैठने के लिए ज्यादा स्पेस की सुविधा है. इसके साथ ही इस नई थार में सामान रखने के लिए भी ज्यादा जगह दी गई है.


Mahindra 5-Door Thar: महिंद्रा रोक्स से 3-डोर थार है कितनी अलग? मिलेंगे ये खास फीचर्स

Mahindra Thar Roxx के फीचर्स

महिंद्रा थार रॉक्स में पावर्ड ड्राइवर सीट दी जा सकती हैं. इस कार में 360-डिग्री कैमरा, ADAS, सनरूफ जैसे और भी कई फीचर्स दिए जा सकते हैं. महिंद्रा के पिछले मॉडल 3-डोर थार में इन फीचर्स को नहीं दिया गया था. इस थार में डुअल 10.25-इंच की स्क्रीन लगी मिल सकती है.

नई थार का पावरट्रेन

थार रॉक्स में 3-डोर मॉडल के जैसा ही पावरट्रेन लगा मिल सकता है. इसमें RWD में 2.0-लीटर डीजल, 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल का ऑप्शन मिल सकता है. ये कार 3-डोर थार की तुलना में ज्यादा कीमत के साथ भी आ सकती है.

ये भी पढ़ें

Bikes Under 2 lakh: दो लाख रुपये की रेंज में खरीदें बाइक्स, यहां जानें बेस्ट ऑप्शन, KTM-Jawa के मॉडल शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या हवा के विपरीत चलाने पर भी घट जाता है कार का माइलेज?
क्या हवा के विपरीत चलाने पर भी घट जाता है कार का माइलेज?
6 KMPL माइलेज, फिर भी Wrangler Rubicon क्यों है पैसा वसूल?
6 KMPL माइलेज, फिर भी Wrangler Rubicon क्यों है पैसा वसूल?
SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
SUV के लिए है 15 लाख का बजट, किसमें मिलता है सबसे बड़ा Boot Space?
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल
Sedan खरीदनी है? जानें होंडा City और Slavia में कौन है पैसा वसूल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget