एक्सप्लोरर

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार रॉक्स का आ गया नया वेरिएंट, सस्ता या महंगा...क्या है कीमत?

Mahindra Thar Roxx New Variant: महिंद्रा थार भारत के लोगों की पसंदीदा गाड़ी में से एक है. वहीं इसके 5-डोर मॉडल के आने से इसका क्रेज और भी बढ़ गया है. अब इसके नए वेरिएंट की कीमत का ऐलान किया गया है.

Mahindra Thar Roxx Price: महिंद्रा थार रॉक्स को इसी साल 15 अगस्त के दिन लॉन्च किया गया था. थार के इस नए मॉडल की लॉन्चिंग को लेकर मार्केट में काफी क्रेज था. वहीं अब लोग इस 5-डोर थार के सभी अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं. महिंद्रा ने थार रॉक्स के 4*4 वेरिएंट की कीमत जारी कर दी हैं. वहीं अब लोग क्या 4*2 वेरिएंट की जगह इस नए मॉडल को खरीदना पसंद करेंगे?

Mahindra Thar Roxx का नया वेरिएंट

महिंद्रा थार रॉक्स के MT MX5 वेरिएंट के लिए नया 4*4 मॉडल आ गया है. थार रॉक्स के इस मॉडल की कीमत 18.79 लाख रुपये से शुरू है. वहीं इसका AX7L मैनुअल 20.99 लाख रुपये में मिल रहा है. वहीं इस थार के AX5L के 4*4 ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 20.99 लाख रुपये से शुरू है. इसके टॉप-एंड ऑटोमेटिक डीजल वेरिएंट की कीमत 22.4 लाख रुपये है

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार रॉक्स का आ गया नया वेरिएंट, सस्ता या महंगा...क्या है कीमत?

Thar Roxx की पावर

थार रॉक्स का केवल 4*4 वेरिएंट ही है, जो डीजल इंजन के साथ आ रहा है. इसके 4*4 वेरिएंट की मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पावर 111.9 kW है और इसमें 330 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. वहीं इसके ऑटोमेटिक 4*4 डीजल वेरिएंट से 128.6 kW की पावर मिलती है और 370 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. महिंद्रा इन सभी वेरिएंट्स को डिलीवर 3 अक्टूबर से करना शुरू करेगी.

Thar Roxx का नया वेरिएंट..सस्ता या महंगा?

थार रॉक्स के इस 4*4 वेरिएंट की 4*2 मॉडल से तुलना करें, तो ये नया वेरिएंट दो लाख रुपये ज्यादा महंगा है. लेकिन ये वेरिएंट उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर है, जो ऑफ रोडिंग ट्रिप्स पर ज्यादा जाते हैं. 4*4 वेरिएंट महंगे इस वजह से होते हैं, क्योंकि इन वेरिएंट्स में पावर चारों पहियों को दी जाती है. वहीं टू-व्हील ड्राइव में पावर केवल दो पहियों को ही ट्रांसफर की जाती है.

महिंद्रा थार रॉक्स की शुरुआती कीमत

अगर महिंद्रा रॉक्स की शुरुआती कीमत पर नजर डालें, तो इस 5-डोर थार की कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 22.49 लाख रुपये तक जाती है. थार रॉक्स के RWD वेरिएंट में 2-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन (TGDi) इंजन लगा है. ये इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन में मौजूद हैं. वहीं डीजल इंजन में 2.2-लीटर का mHawk पावरट्रेन दिया गया है. इसके RWD और 4*4 दोनों तरह के मॉडल मार्केट में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें

सेफ ड्राइव करिए नहीं तो मोटी रकम भरिए! अब गाड़ी का इंश्योरेंस और ढीली करेगा आपकी जेब, जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
बच्चों के लिए आई 110 kmph वाली रेस बाइक, वजन महज 90 किलो
बच्चों के लिए आई 110 kmph वाली रेस बाइक, वजन महज 90 किलो
हर महीने कितनी EMI पर मिल जाएगी Toyota Innova Crysta?
हर महीने कितनी EMI पर मिल जाएगी Toyota Innova Crysta?

वीडियोज

Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget