एक्सप्लोरर

Mahindra Thar Roxx का जलवा, सिर्फ इतनी कीमत में लॉन्च हुई 5-डोर थार, गिनते-गिनते थक जाएंगे फीचर

Mahindra Thar Roxx: नई महिंद्रा थार रॉक्स 5 डोर SUV की कीमत का खुलासा कोच्चि में एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर के कॉन्सर्ट में किया गया. आइए इस थार की कीमत, फीचर्स और खासियत के बारे में जान लेते हैं.

Mahindra Thar Roxx Launched: कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी नई 5 डोर थार रॉक्स को लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि कंपनी ने इसे आकर्षक कीमत में ग्राहकों के सामने पेश किया है. इसकी शुरुआती कीमत पेट्रोल वैरिएंट के लिए 12 लाख 99 हजार रुपये और डीजल वैरिएंट के लिए 13 लाख 99 हजार रुपये होगी, जोकि एक्स शोरूम कीमतें हैं.

महिंद्रा थार रॉक्स को लग्जरी, परफॉर्मेंस और कटिंग एज टेक्नॉलजी के साथ ही नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. अभी 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. 

नई थार रॉक्स में 3 डोर मॉडल के मुकाबले बेहद खास फीचर्स के साथ ही पावरफुल इंजन मिलता है, जिससे यह ग्राहकों की सारी जरूरतें पूरी करती है. नई महिंद्रा थार रॉक्स 5 डोर SUV की कीमत का खुलासा एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर के कॉन्सर्ट में कोच्चि में किया गया. आइए महिंद्रा थार रॉक्स के फीचर्स और खासियत के बारे में जान लेते हैं. 

महिंद्रा थार रॉक्स का इंजन 

महिंद्रा थार रॉक्स के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें आपको 2 लीटर, 4 सिलेंडर, एमस्टैलियन टर्बो इंजन दिया गया है, जोकि 160bhp की पावर और 330nm का टॉर्क जनरेट करती है. इसके अलावा इस थार में 2.2 लीटर, 4 सिलेंडर, एमहॉक डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है. यह 150bhp की पावर और 330nm का टॉर्क जनरेट करता है. 


Mahindra Thar Roxx का जलवा, सिर्फ इतनी कीमत में लॉन्च हुई 5-डोर थार, गिनते-गिनते थक जाएंगे फीचर

डिजाइन और फीचर्स

महिंद्रा थार रॉक्स में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, डिजिटल कलर इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, AC वेंटस और Dual Tone Upholstry मिलती है. महिंद्रा थार रॉक्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स पैनोरमिक सनरूफ लगा हुआ है. ये फीचर 3-डोर मॉडल में शामिल नहीं था.


Mahindra Thar Roxx का जलवा, सिर्फ इतनी कीमत में लॉन्च हुई 5-डोर थार, गिनते-गिनते थक जाएंगे फीचर

थॉर रॉक्स के डिजाइन की बात करें तो इसमें नई ग्रिल, सी शेप्ड एलईडी लाइट्स, बेहतर बूट स्पेस, सर्कुलर  फॉग लैंप्स फीचर मिलेगा. इसके साथ ही महिंद्रा की इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में ADAS लेवल 2 फीचर दिया गया है. इसमें रियर AC वेंट्स लगे हुए हैं और कार में फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट भी दिए गए हैं. इस कार में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स को लगाया गया है और साथ ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स भी दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें:-

2 कदम इधर से उधर चलते ही 4 लाख तक सस्ती हो जाती हैं ये कारें 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
फैंसी नंबर प्लेट का शौक पड़ेगा महंगा, कट सकता है चालान
Xi Jinping Car Features: कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
कितनी ताकतवर शी जिनपिंग की कार, इसमें कौन-कौन से फीचर्स
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Simple ला रही नया सस्ता EV स्कूटर, Chetak से होगा मुकाबला
Car Dashboard Warning Lights: डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा
डैशबोर्ड पर दिखे ये वॉर्निंग लाइट तो तुरंत रोक दें कार; हो जाएगा बड़ा हादसा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget