एक्सप्लोरर

2 कदम इधर से उधर चलते ही 4 लाख तक सस्ती हो जाती हैं ये कारें

यहां हम आपको कुछ हाइब्रिड कारों की ऑन-रोड कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि अलग-अलग राज्यों से खरीदने पर बदल जाती हैं. इनमें Toyota Hyryder से लेकर Maruti Invicto तक का नाम शामिल है.

Hybrid Car Price UP vs New Delhi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में हाइब्रिड कारों की रजिस्ट्रेशन फीस को माफ करने का फैसला किया था, जो कि लागू हो चुका है. इसके बाद से यूपी में हाइब्रिड कारें खरीदना ज्यादा अफॉर्डेबल हो गया है. यहां हम आपको कुछ हाइब्रिड कारों की ऑन-रोड कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि दिल्ली और यूपी से खरीदने पर अलग-अलग हो जाती है. 

Toyota Hyryder 

टोयोटा कंपनी की Urban Cruiser Hyryder कार भारत की मोस्ट अफॉर्डेबल हाइब्रिड कार है. ये कार मारुति ग्रैंड विटारा का रिबैज्ड वर्जन है. इस कार को अगर यूपी की राजधानी लखनऊ से खरीदते हैं तो इसके S Hybrid वैरिएंट की ऑन-रोड कीमत 17 लाख 55 हजार रुपये है. इसके अलावा दिल्ली से खरीदने पर यह कार आपको कीमत 19 लाख 9 हजार रुपये में मिलेगी. इस तरह दोनों कीमतों में 1 लाख 54 हजार रुपये का अंतर है.

G Hybrid वैरिएंट की बात  करें तो यह कार आपको लखनऊ से 19.64 लाख तो वहीं दिल्ली से 21.36 लाख रुपये में मिलने वाली है. इसके अलावा V Hybrid वैरिएंट आपको लखनऊ से 21.20 लाख का मिलेगा तो वहीं दिल्ली से 23.45 लाख रुपये का मिल जायेगा. 

Maruti Grand Vitara

दूसरी कार मारुति ग्रैंड विटारा है, जिसमें आपको 2 स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट मिलते हैं. इसका Zeta Plus वैरिएंट लखनऊ से खरीदने पर 19 लाख 8 हजार रुपये का मिलेगा तो वहीं दिल्ली में इसकी ऑन रोड कीमत 21 लाख 74 हजार रुपये है. दोनों जगहों से कार खरीदने का ये अंतर 2 लाख 66 हजार रुपये का है. इसके अलावा मारुति ग्रैंड विटारा का अल्फा प्लस वैरिएंट लखनऊ से खरीदने पर 20 लाख 62 हजार का मिलेगा तो वहीं दिल्ली से खरीदने पर ये कीमत 23 लाख 43 हजार रुपये हो जाएगी. 

Honda City Hybrid

अगली कार होंडा सिटी हाइब्रिड है. इस कार में आपको दो वैरिएंट मिलते हैं, जिनमें से V वेरिएंट की कीमत लखनऊ में 20 लाख रुपये है. इसके अलावा दिल्ली से खरीदने पर यह ऑन रोड कीमत 21 लाख 89 हजार रुपये हो जाएगी. इस तरह यह अंतर 1 लाख 89 हजार रुपये का है. होंडा सिटी हाइब्रिड का दूसरा वैरिएंट ZX है जो कि यूपी से आपको 21 लाख 62 हजार रुपये का मिल जायेगा. दिल्ली से खरीदने पर यह कार आपको 23 लाख 59 हजार रुपये में मिलेगी. इस तरह दोनों जगह में 1 लाख 97 हजार रुपये का अंतर है.

Maruti Invicto

मारुति की इस कार में आपको तीन वैरिएंट्स मिलते हैं. जिनमें Zeta Plus (6 Seater) वैरिएंट की कीमत  26.22 लाख है जो कि यूपी से खरीदने पर है. इसके अलावा दिल्ली से खरीदने पर यह कीमत 29.77 लाख रुपये हो जाएगी. Zeta Plus (7 Seater) वैरिएंट यूपी से आपको 26.28 लाख रुपये में मिल जायेगा तो वहीं दिल्ली से खरीदने पर यह कार  29.82 लाख रुपये की होगी. इसके अलावा Alpha Plus (6 Seater)की यूपी से कीमत 30 लाख 3 हजार तो दिल्ली से 34 लाख 5 हजार रुपये है. 

यह भी पढ़ें:-

500 Rolls Royce, गोल्ड प्राइवेट जेट और 7000 से ज्यादा लग्जरी कारें, ब्रुनेई के इस राजा को कोई नहीं दे सकता टक्कर! 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 4 साल का अनुभव है और पिछले 3.5 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. इन्होंने ग्रेजुएशन (B.A Mass Media) और मास्टर्स (M.A Mass Media) की डिग्री सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए हासिल की है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी

वीडियोज

ShahRukh Khan, Akshay Kumar से लेकर Kartik Aaryan तक: बॉलीवुड के वो Outsiders जो बने सुपरस्टार
UPI पर संकट? Free Payments का सच | Budget 2026 से पहले बड़ा सवाल | Paisa Live
Foreign Investors को राहत | SEBI का नया Proposal बदल देगा Stock Market Game | Paisa Live
Tariff Pressure के बीच India-US Trade Talks Active, Deal कभी भी Final | Paisa Live
India के Passport की ताकत में जबरदस्त उछाल | Henley Passport Index 2026 में बड़ी छलांग | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
भाजपा ने अब तक किसे-किसे बनाया अध्यक्ष, नितिन नबीन को क्यों सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जानें सब कुछ
12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
12 छक्के 14 चौके... स्टीव स्मिथ का सबसे तेज शतक, 16 गेंद पहले चेज हुए 190 रन
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP का कब चुना जाएगा अध्यक्ष? सामने आई तारीख, नोटिफिकेशन जारी
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
दो साल में 9.68 लाख सड़क हादसों के साथ टॉप पर भारत, चीन-अमेरिका भी पीछे छूटे
Iran US Tension: ईरान के आसपास कितने देशों में मौजूद हैं अमेरिकी एयरबेस, क्या यहां से हमला करने से पहले ट्रंप को लेनी होगी परमीशन?
ईरान के आसपास कितने देशों में मौजूद हैं अमेरिकी एयरबेस, क्या यहां से हमला करने से पहले ट्रंप को लेनी होगी परमीशन?
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का बिगुल, 10 फरवरी से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परीक्षा का बिगुल, 10 फरवरी से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं
Embed widget