एक्सप्लोरर

Mahindra XUV400: महिंद्रा ने लॉन्च किया XUV400 का ईसी प्रो और ईएल प्रो वेरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

नई XUV400 प्रो रेंज दो वेरिएंट्स; EC PRO और EL PRO में उपलब्ध है. जहां EC Pro को सिंगल 34.5kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, वहीं EL Pro दो बैटरी पैक ऑप्शंस; 34.5kWh और 39.4kWh के साथ उपलब्ध है.

Mahindra XUV400 Pro Launched: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर देश में XUV400 मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रो रेंज को लॉन्च कर दिया है. 2024 महिंद्रा एक्सयूवी400 प्रो रेंज दो वेरिएंट्स - ईसी प्रो और ईएल प्रो में उपलब्ध है, जिनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 15.49 लाख रुपये से 17.49 लाख रुपये है.

क्या हुए हैं बदलाव 

नई XUV400 प्रो रेंज अब डुअल-टोन (ग्रे और ब्लैक) इंटीरियर के साथ सैटिन कॉपर एक्सेंट के साथ आती है. सैटिन क्रोम ट्रीटमेंट को एसी वेंट, गियरबॉक्स और क्लाइमेट कंट्रोल बटन पर भी दिया गया है. साथ ही यह ग्रे लेदरेट सीटों से लैस है. यह नए फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील के साथ आती है जिसमें लेदरेट फिनिश पर कॉपर स्टिचिंग है. 7-इंच टचस्क्रीन के बजाय, नया XUV400 प्रो वेरिएंट बड़े 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है. नई इंफोटेनमेंट यूनिट बेहतर यूजर इंटरफेस प्रदान करती है और कई कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ लैस है.

Mahindra XUV400: महिंद्रा ने लॉन्च किया XUV400 का ईसी प्रो और ईएल प्रो वेरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

2024 महिंद्रा XUV400 प्रो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल

एसयूवी में अब 10.25 इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है जो नेविगेशन, मल्टीमीडिया इनफॉर्मेशन और ड्राइवर एसिस्ट डेटा सहित कई जानकारी दिखाता है. साथ ही इसमें टायर प्रेशर अलर्ट, डोर ओपन और ओवरस्पीड अलर्ट, जियो-फेंस अलर्ट, हाई टेम्परेचर अलर्ट, चार्जर फॉल्ट अलर्ट, एसओएस, ई-कॉल, रोड साइड असिस्टेंस, वैलेट मोड, जस्ट डायल, एक्यूवेदर, लाइव ट्रैकिंग, रिमोट डोर लॉक/अनलॉक, ड्राइव हिस्ट्री सहित 50+ एड्रेनॉक्स कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है.

Mahindra XUV400: महिंद्रा ने लॉन्च किया XUV400 का ईसी प्रो और ईएल प्रो वेरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

2024 महिंद्रा XUV400 प्रो टचस्क्रीन

XUV400 प्रो में डुअल-जोन ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल भी दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में पहला है. यह एसयूवी एक्टिव कूलिंग/फैन, फॉरेन ऑब्जेक्ट डिटेक्ट (एफओडी) अलर्ट और मोबाइल लेफ्ट-ओवर अलर्ट (एमएलओए) के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इसके अलावा इसमें यह रियर एसी वेंट, मोबाइल होल्डर के साथ रियर यूएसबी, ओटीए (ओवर-द-एयर) अपडेट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल के साथ एलेक्सा सपोर्ट सहित अन्य फीचर्स भी उपलब्ध हैं.

Mahindra XUV400: महिंद्रा ने लॉन्च किया XUV400 का ईसी प्रो और ईएल प्रो वेरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

सेफ्टी के लिए इस एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईपीएस), सभी 4 डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रिक सनरूफ, 6 एयरबैग, क्रूज़ कंट्रोल, टीपीएमएस, डायनामिक गाइडलाइंस के साथ रियर कैमरा, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और फ्रंट फॉग लैंप दिए गए हैं. 

2024 महिंद्रा XUV400 प्रो स्टीयरिंग व्हील

महिंद्रा XUV400 EL प्रो 34.5kWh बैटरी पैक से लैस है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 375 किमी की प्रमाणित रेंज देने में सक्षम है. यह एसयूवी 50kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी केवल 50 मिनट में 0-80% तक चार्ज हो जाती है. यह 150 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंचने की क्षमता के साथ केवल 8.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है. कंपनी बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है. इस एसयूवी 3 ड्राइविंग मोड भी हैं; फन, फास्ट और फ्यूरियस. 39.5kWh बैटरी पैक वाला EL Pro एक बार चार्ज करने पर 456km की रेंज देने में सक्षम है. दोनों मॉडल 150bhp और 310Nm आऊटपुट वाले फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ लैस हैं.

Mahindra XUV400: महिंद्रा ने लॉन्च किया XUV400 का ईसी प्रो और ईएल प्रो वेरिएंट, जानिए कीमत और खासियत

वेरिएंट-वार फीचर्स

नई XUV400 प्रो रेंज दो वेरिएंट्स; EC PRO और EL PRO में उपलब्ध है. जहां EC Pro को सिंगल 34.5kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है, वहीं EL Pro दो बैटरी पैक ऑप्शंस; 34.5kWh और 39.4kWh के साथ उपलब्ध है.

ईसी प्रो के फीचर्स

एक्सयूवी 400 ईसी प्रो में फीचर्स के तौर पर पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और पैसिव कीलेस एंट्री, रियर एसी वेंट, रियर यूएसबी, रियर डिस्क ब्रेक, कवर के साथ 16 इंच के स्टील व्हील्स, 2 एयरबैग, 60:40 सेकेंड रो सीटें, हाईट एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, फॉलो-मी होम हेडलैम्प्स, एलईडी टेल-लैंप, ऑपरेटेड ओआरवीएम, ईएसपी, ड्राइव मोड और टीपीएमएस मिलते हैं. 

ईएल प्रो के फीचर्स

एक्सयूवी 400 ईएल प्रो में फीचर्स के तौर पर एलेक्सा के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फ़ोन चार्जर क्रूज कंट्रोल, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, फ्रंट फॉग लैंप, 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ओआरवीएम, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, 6 एयरबैग, रियर डिफॉगर, लेदरेट सीटें और लेदर स्टीयरिंग व्हील, एंटी पिंच के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, रिवर्स कैमरा, रेन सेंसिंग वाइपर और ऑटो हेडलैम्प्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान दिखी बाओजुन येप इलेक्ट्रिक एसयूवी, अगले साल हो सकती है भारत में लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget