एक्सप्लोरर

Mahindra Scorpio X: महिंद्रा ने कराया 'स्कॉर्पियो एक्स' नाम को ट्रेडमार्क, अगले साल बाजार में आ सकता है यह पिकअप मॉडल

महिंद्रा की स्कॉर्पियो एक्स पहले विदेशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है, जबकि महिंद्रा इस साल भारत में एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट, एक्सयूवी300 ईवी और थार 5-डोर को लॉन्च करेगी.

Mahindra Scorpio X Pickup: महिंद्रा ने 'स्कॉर्पियो एक्स' नाम को ट्रेडमार्क कराया है, जिसे अपकमिंग मॉडल के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी ने पहले ही कहा था कि स्कॉर्पियो लाइन-अप का फ्यूचर में और ज्यादा मॉडलों के साथ विस्तार होगा. महिंद्रा ने पिछले साल ग्लोबल पिक अप कॉन्सेप्ट को पेश किया था, जिसे लॉन्च के बाद स्कॉर्पियो एक्स नाम दिया जा सकता है.

स्कॉर्पियो पिकअप कॉन्सेप्ट को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में पेश किया गया था. कोडनेम Z121 कहा जाने वाला यह मॉडल एक ग्लोबल पेशकश होगा और इसे दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व जैसे बाजारों में बेचा जाएगा. इस नए पिकअप का नाम स्कॉर्पियो हो सकता है. यह "नेक्स्ट-जेनरेशन लैडर फ्रेम प्लेटफॉर्म" पर बेस्ड होगा, जिसे ग्लोबल एनसीएपी और यूरो एनसीएपी क्रैश टेस्ट में अच्छा स्कोर करने के लिए डिजाइन किया गया है.

डिजाइन और फीचर्स

पिछले साल दिखाए गए कॉन्सेप्ट में कुछ डिजाइन एलिमेंट्स के प्रोडक्शन मॉडल में शामिल किए जाने की कम संभावना है. इसमें अभी भी उबड़-खाबड़ इलाकों में उपयोग के लिए पर्याप्त क्लैडिंग और ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ एक मजबूत डिजाइन मिलेगा. इसमें स्कॉर्पियो एन वाले कुछ फीचर्स और डिजाइन एलिमेंट्स मिलने की संभावना है. 

प्रोडक्शन मॉडल में ढेर सारे फीचर्स और तकनीक शामिल होंगे, जिसमें लेवल 2 ऑटोनॉमस ड्राइविंग, सेमी-ऑटोमेटिक पार्किंग और 5जी-बेस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल होंगे और इस पिकअप में सनरूफ भी मिलेगा. इसके अलावा इसमें ट्रेलर स्वे मिटिगेशन भी होगा. 

महिंद्रा स्कॉर्पियो एक्स इंजन, गियरबॉक्स 

नई स्कॉर्पियो एक्स पिकअप जेन-II ऑल-एल्युमीनियम एमहॉक डीजल इंजन से लैस होगी, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या आइसिन-सोर्स्ड 6-स्पीड ऑटोमेटिक के साथ जोड़ा जाएगा. यह 4WD और शिफ्ट-ऑन-द-फ्लाई तकनीक के साथ-साथ चार ड्राइव मोड्स: नॉर्मल, ग्रास-ग्रेवल-स्नो, मड-रट और सैंड के साथ आएगी. इसमें पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिल सकता है. 

भारत में आगामी महिंद्रा एसयूवी

महिंद्रा की स्कॉर्पियो एक्स पहले विदेशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है, जबकि महिंद्रा इस साल भारत में एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट, एक्सयूवी300 ईवी और थार 5-डोर को लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें -

सुजुकी ने पेश किया अर्टिगा का क्रूज हाइब्रिड मॉडल, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगा दमदार माइलेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget