एक्सप्लोरर

Mahindra Bolero: महिंद्रा कर रही है न्यू जेनरेशन बोलेरो लाने की तैयारी, इलेक्ट्रिक वर्जन भी होगा पेश

कोडनेम U171, न्यू जेनरेशन की महिंद्रा बोलेरो में काफी बेहतर डिजाइन, इंटीरियर और एक नया टर्बो डीजल इंजन आने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक SUV एक नए 2.2L टर्बो डीजल इंजन के साथ आ सकती है.

New Mahindra Bolero: महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास भारतीय बाजार के लिए एग्रेसिव प्रोडक्ट स्ट्रेटजी है. कंपनी के पास अगले 5-6 सालों में आने वाली SUV और EV सहित कई नए मॉडल बाजार में आने के लिए तैयार हैं. महिंद्रा बोलेरो उन मॉडलों में से एक है जो इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ जेनरेशनल अपडेट के लिए तैयार हैं. जबकि आईसीई मॉडल 2026 तक शोरूम में आएगा, और बोलेरो EV 2030 तक बाजार में आएगी. 

मिलेगा नया इंजन

कोडनेम U171, न्यू जेनरेशन की महिंद्रा बोलेरो में काफी बेहतर डिजाइन, इंटीरियर और एक नया टर्बो डीजल इंजन आने की उम्मीद है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक SUV एक नए 2.2L टर्बो डीजल इंजन के साथ आ सकती है, जो 132bhp की मैक्सिमम पॉवर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. यह ऑयल बर्नर इंजन थार में भी मिलता है. नई बोलेरो 1.5L टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शन के साथ भी आएगी, जिसे मराज्जो एमपीवी से लिया गया है.

न्यू जेनरेशन बोलेरो फीचर्स 

नई बोलेरो को कई सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन के साथ भी पेश किया जा सकता है और यह एसयूवी पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी, क्योंकि इसमें ड्यूल एयरबैग, व्हीकल रिवर्स पार्किंग सेंसर, ABS के साथ EBD, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के लिए मैनुअल ओवरराइड जैसे फीचर स्टैंडर्ड के तौर पर दिए जा सकते हैं. फीचर्स की बात करें तो बोलेरो में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, रियर एसी वेंट के साथ नई एसी यूनिट, मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट कंसोल आदि मिलने की उम्मीद है.

कैसी होगी महिंद्रा बोलेरो ईवी

महिंद्रा बोलेरो ईवी के बारे में ज्यादा जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है. हालांकि, इसके ब्रांड के नए इलेक्ट्रिक INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म - कोडनेम P1 पर बेस्ड होने की संभावना है. जिसे थार.ई कॉन्सेप्ट के साथ भी प्रीव्यू किया गया है और यह 2,775mm और 2,975mm के बीच व्हीलबेस को सपोर्ट करता है. जबकि मौजूदा जनरेशन बोलेरो एसयूवी 2,680mm के व्हीलबेस के साथ आती है.

महिंद्रा बोलेरो ईवी पॉवरट्रेन

प्लेटफॉर्म के अलावा, बोलेरो ईवी अपने पावरट्रेन को थार.ई कॉन्सेप्ट से शेयर कर सकती है, जो 109bhp/135Nm फ्रंट मोटर और 286bhp/535Nm रियर मोटर से लैस थी. बैटरी के बारे में डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं. हालांकि, महिंद्रा ने पुष्टि की थी कि उसका नया INGLO प्लेटफॉर्म 60kWh - 80kWh की क्षमता वाले बैटरी पैक को एडजस्ट कर सकता है, जो क्रमशः लगभग 325km और 435km-450km की इलेक्ट्रिक रेंज प्रदान करने में सक्षम होगा.

यह भी पढ़ें -

तस्वीरों में देखिए नई BMW R 1300 GS का फर्स्ट लुक रिव्यू, पहले से ज्यादा हल्की और पॉवरफुल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
किन तरीकों से बढ़ा सकते हैं पेट्रोल कार का माइलेज? जानें डिटेल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी
कार में फोन चार्ज करते हैं? ये गलती पड़ सकती है भारी
CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें
CNG की बचत और Automatic का मजा, ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल

Embed widget