एक्सप्लोरर

Mahindra Discount Offers: महिंद्रा दे रही है इस महीने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत

अगर आप भी महिंद्रा की नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिये खुशखबरी है, दरअसल कंपनी अपनी कारों पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है. तो चलिए देखते हैं किस कार पर क्या ऑफर है.

Mahindra & Mahindra: महिंद्रा एंड महिंद्रा इस सितंबर में अपने कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर भारी छूट दे रही है, इन मॉडल्स में एक्सयूवी 400, मराज्जो, एक्सयूवी 300, बोलेरो और बोलेरो नियो शामिल हैं. इन पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है. इनमें से अधिकांश ऑफर पिछले महीने वाले ही हैं. हालाँकि, थार, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर कोई ऑफर नहीं है. आइए देखते हैं किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है. 

महिंद्रा एक्सयूवी400

एक्सयूवी400 महिंद्रा के पोर्टफोलियो में एकमात्र ईवी है और इस महीने इसपर 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. ऑफ़र पर कोई मुफ़्त एक्सेसरीज़ नहीं हैं. लेकिन यह छूट स्टैंडर्ड ईएससी मॉडल पर लागू नहीं है, क्योंकि इस मॉडल को हाल ही में अपडेट किया गया था.

XUV400 दो वेरिएंट्स - EC और EL में उपलब्ध है, जिसमें  क्रमशः 375 किमी और 456 किमी की रेंज मिलती है. दोनों वेरिएंट में फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो 150 hp पॉवर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Mahindra Discount Offers: महिंद्रा दे रही है इस महीने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत

महिंद्रा मराज़ो

मराज़ो के सभी वेरिएंट पर 73,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसमें 58,000 रुपये की नकद छूट और 15,000 रुपये की एक्सेसरीज शामिल है. मराज़ो में एकमात्र 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर, डीजल इंजन मिलता है, जो 123 hp और 300 Nm आउटपुट जेनरेट करता है, और यह केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. यह दो सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन और तीन ट्रिम्स में उपलब्ध है.

Mahindra Discount Offers: महिंद्रा दे रही है इस महीने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत

महिंद्रा एक्सयूवी300

महिंद्रा एक्सयूवी300 के पेट्रोल वेरिएंट पर 4,500-71,000 रुपये की छूट मिल रही है. जबकि इसके डीजल वेरिएंट पर 46,000-71,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि ट्रिम के अनुसार कैश डिस्काउंट और एक्सेसरीज़ में अंतर हो सकता है. XUV300 में दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है.

Mahindra Discount Offers: महिंद्रा दे रही है इस महीने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत 

महिंद्रा बोलेरो नियो

बोलेरो नियो लैडर-फ्रेम पर आधारित एक रियर-व्हील-ड्राइव, सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन के साथ आती है. इस कार के प्रत्येक ट्रिम पर 7,000-35,000 रुपये के बीच नकद छूट के साथ 15,000 रुपये की एक्सेसरीज़ मिल रही है. इसमें एक 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह इंजन 100hp पॉवर और 260Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Mahindra Discount Offers: महिंद्रा दे रही है इस महीने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत

महिंद्रा बोलेरो

इस महीने बोलेरो पर 25,000 रुपये से 60,000 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है. जिसमें नकद छूट और एक्सेसरीज शामिल हैं. बोलेरो में एक 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह इंजन 76hp पॉवर और 210Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Mahindra Discount Offers: महिंद्रा दे रही है इस महीने अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट, करें 1.25 लाख रुपये तक की बचत

यह भी पढ़ें :- देखिए नई हुंडई आई 20, मारुति सुजुकी बलेनो और टाटा अल्ट्रोज का कंपेरिजन, जानिए कौन है बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget