एक्सप्लोरर

भारत में लग्जरी गाड़ियों की दमदार सेल, FY2025 में जमकर लोगों ने खरीदी इस ब्रांड की कार

Luxury Car Sales In India FY2025: भारतीय बाजार में लग्जरी गाड़ियों का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है. सभी लग्जरी ऑटोमेकर्स को भारत में काफी फायदा हो रहा है , जो कि इन कंपनियों की सेल में देखने को मिला है.

Luxury Car Sales Report: भारत में लग्जरी गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. फाइनेंशियल ईयर 2025 में इन गाड़ियों की सेल में बंपर उछाल आया है. देश में लोगों ने वित्त वर्ष 2024-25 में कई लग्जरी फीचर्स वाली कार खरीदी हैं. मर्सिडीज से लेकर लैंड रोवर और बीएमडब्ल्यू से लेकर ऑडी तक की गाड़ियों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

सबसे ज्यादा बिकी इस ब्रांड की कार

FY2025 में लग्जरी गाड़ियों की सेल में मर्सिडीज-बेंज का दबदबा कायम रहा. पिछले वित्त वर्ष में मर्सिडीज की भारत में 18,928 यूनिट्स की सेल हुई, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 4 फीसदी ज्यादा है. कंपनी का कहना है कि मर्सिडीज की अब तक की किसी भी वित्त वर्ष की ये सबसे ज्यादा सेल है. मर्सिडीज की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार E-Class LWB बनी. मर्सिडीज का दावा है कि इस ब्रांड के टॉप-एंड व्हीकल्स, जिनकी कीमत 1.5 करोड़ रुपये के करीब है, इनकी भारत में ज्यादा डिमांड देखने को मिली है.

Jaguar Land Rover की धमाकेदार सेल

जगुआर लैंड रोवर की FY2025 में बंपर सेल हुई है. इस ब्रांड की पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में इस बार 40 फीसदी ज्यादा गाड़ियां बिकी हैं. कंपनी का कहना है 17 सालों से जब से जगुआर लैंड रोवर भारत आई है, तब से ये अब तक की बेस्ट सेल है. FY2025 में इस ब्रांड की 6,183 गाड़ियों की सेल हुई. पिछले दो सालों में इन गाड़ियों की रिटेल सेल करीब दोगुनी हो गई है.

Lexus, BMW और Audi की भी सेल बढ़ी

लेक्सस इंडिया ने सेल का ऑफिशियल डाटा जारी नहीं किया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि FY2025 में लेक्सस की भारत में सेल 19 फीसदी तक बढ़ी है. बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने इस वित्त वर्ष के चौथे क्वार्टर का डाटा ही जारी किया है. कंपनी की FY25 के Q4 में 3,914 यूनिट्स की सेल हुई, जिनमें 3,764 बीएमडब्ल्यू और 150 Mini की कार शामिल हैं. ऑडी ने  FY25 के चौथे क्वार्टर में 1,223 गाड़ियां बेचीं. कंपनी का दावा है कि FY25 के चौथे क्वार्टर की तुलना में ऑडी की सेल में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़ें

ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर जमकर दौड़ेगी KTM की ये नई बाइक, 11 अप्रैल को होगी लॉन्च, क्या होगी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget