एक्सप्लोरर

ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर जमकर दौड़ेगी KTM की ये नई बाइक, 11 अप्रैल को होगी लॉन्च, क्या होगी कीमत?

KTM 390 Enduro R Launched on 11 April: केटीएम 390 Enduro R इंडियन मार्केट में 11 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है. इस बाइक की कीमत केटीएम 390 एडवेंचर X और 390 एडवेंचर S की प्राइस-रेंज के बीच हो सकती है.

KTM 390 Enduro R Expected Price: केटीएम भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक 390 Enduro R लॉन्च करने के लिए तैयार है. ये मोटरसाइकिल 390 एडवेंचर के न्यू जनरेशन मॉडल की तरह है. लेकिन 390 Enduro R को इस बाइक से भी ज्यादा ऑफ-रोड बनाया गया है. केटीएम की ये नई बाइक इंडिया बाइक वीक 2025 में शोकेस की गई थी. ये नई मोटरसाइकिल इसके ग्लोबल स्पेक वर्जन से कुछ अलग हो सकती है.

KTM 390 Enduro R की पावर

केटीएम की इस नई मोटरसाइकिल में 390 ड्यूक की तरह 399 cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड LC4c इंजन लगा है. बाइक में लगे इस इंजन से 45.3 bhp की पावर मिलती है और 39 Nm का टॉर्क मिलता है. इस मोटरसाइकिल के इंजन के साथ 6-स्पीड गियर बॉक्स भी दिया गया है. केटीएम की बाइक में डिस्क ब्रेक के साथ डुअल चैनल ABS लगा है. इसके साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल का फीचर भी दिया है. इस बाइक में 390 Adventure की तरह क्रूज कंट्रोल का फीचर नहीं है.

KTM की बाइक के फीचर्स

केटीएम 390 Enduro R में बड़ी कलर TFT यूनिट लगाई गई है. इसमें 4.1-इंच का TFT कंसोल लगा है, जिसे ब्लूटूथ के साथ कनेक्ट किया जा सकता है. इसमें टर्न-बाइ-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक का फीचर भी शामिल है. केटीएम की ये बाइक 11 अप्रैल, 2025 को भारतीय बाजार में कदम रखने जा रही है.

ग्लोबल मॉडल से कितनी अलग है भारत की ये बाइक?

भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली केटीएम 390 Enduro R में 390 एडवेंचर एस की तरह सस्पेंशन सेटअप होगा. इस बाइक के फ्रंट में 205 mm का सस्पेंशन और 200 mm का रियर सस्पेंशन होगा. वहीं ग्लोबल-स्पेक मॉडल में 230 mm का सस्पेंशन लगा है. इंटरनेशनल मॉडल में 272 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. वहीं भारत में लॉन्च होने वाली बाइक में 253 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा.

KTM की इस बाइक की क्या होगी कीमत?

नई KTM 390 Enduro R की एक्स-शोरूम कीमत 3.2 लाख रुपये के करीब हो सकती है, जो कि 390 एडवेंचर X और 390 एडवेंचर S की प्राइस-रेंज के बीच में होगी. इस मोटरसाइकिल के ऑफ-रोड फीचर्स की वजह से इंडियन मार्केट में इस बाइक की कोई राइवल मोटरसाइकिल नहीं है.

यह भी पढ़ें

पत्नी के एक्सीडेंट के बाद Sonu Sood ने आपकी सेफ्टी के लिए कही ये बात, Nitin Gadkari ने किया सपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget