एक्सप्लोरर

Waiting Periods on Cars: इस पार्ट की वजह से समय पर नहीं हो पा रही कार की डिलीवरी, 'सबसे ज्यादा बुकिंग मारुति के पास'

घरेलू बाजार में मारुति की गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. मारुति ने ऑटो एक्सपो में अपनी दो कारों को पेश किया था, जिन्हें ग्राहकों ने हाथों-हाथ बुक करना शुरू कर दिया था.

Car Delivery Reason: ये खबर ऐसे लोगो के लिए काफी जरुरी है जो कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं या खरीदने के लिए तैयार बैठे हैं. क्योंकि इस समय लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां सेमीकंडक्टर की कमी से जूझ  रही हैं और अगले कुछ और महीनों तक इस कमी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अगर आप अभी कार लेने जायेंगे, तो आपको कार की डिलीवरी के लिए काफी समय का समय का इंतजार करना पड़ सकता है.

सबसे ज्यादा बुकिंग मारुति सुजुकी के पास

अगर आपकी पसंदीदा कार मारुति की है, तो इसमें थोड़ा और समय लग सकता है. क्योंकि मारुति के पास इस समय सबसे ज्यादा कारों की बुकिंग है. जिसकी संख्या 3.69 लाख यूनिट्स की है. वहीं अगर मॉडल वाइज बात करें तो, कंपनी के पास सबसे ज्यादा बुकिंग मारुति अर्टिगा की हैं. जिसकी संख्या 94,000 यूनिट्स की है. इसके अलावा ब्रेजा की 61,500, ग्रैंड विटारा की 37,000, जिम्नी की 22,000 यूनिट्स और फ्रोन्क्स की 12,000 यूनिट्स है. चिप की कमी के चलते मारुति पिछले साल 2022 में अक्टूबर से दिसंबर तक लगभग 50,000 यूनिट्स का नुकसान उठा चुकी है.

इतना है वेटिंग पीरियड

मारुति की अर्टिगा ब्रेजा और टूर-एम जैसी हाई डिमांड कारों को खरीदने पर 10 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है. वहीं मारुति की सेलेरियो, एस-प्रेसो, टूर एच3, आल्टो के10, स्विफ्ट और डिजायर कारों पर तीन महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है. जिसमें सेलेरियो सबसे कम वेटिंग पीरियड वाली कार है. 

इसलिए होती है सेमीकंडक्टर की कमी

घरेलू बाजार में मारुति की गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. साथ ही मारुति ने ऑटो एक्सपो में अपनी दो कारों को पेश किया था, जिन्हे ग्राहकों ने हाथो हाथ बुक करना शुरू कर दिया. यही वजह है कि मारुति को सेमीकंडक्टर की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें- Car Care Tips: अगर आप भी गाड़ी में हवा डलवाते समय दिखाते हैं होशियारी, तो कर लो जेब खाली करने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget