एक्सप्लोरर

नई बाइक खरीदी है? तो इन गलतियों से बचें, वरना पहले 2,000 KM में ही कबाड़ा हो जाएगा इंजन

New Bike Engine Safety Tips: अगर आपने नई बाइक खरीदी है, तो शुरुआती 2,000 किलोमीटर के दौरान तेज रफ्तार में न चलाएं. आइए जानते हैं क्यों जरूरी है रनिंग-इन पीरियड और क्या सावधानियां रखें.

Safety Tips For New Bike: अगर आपने हाल ही में कोई नई बाइक खरीदी है और उसे 80–100 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ाकर थ्रिल का आनंद ले रहे हैं, तो जरा रुक जाइए. यह आदत आपकी बाइक के इंजन के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है.

दरअसल, नई बाइक के साथ पहले कुछ हजार किलोमीटर तक सही तरीके से व्यवहार करना बहुत जरूरी होता है, जिसे ऑटो इंडस्ट्री में "रनिंग-इन पीरियड" कहा जाता है. आइए जानते हैं इस दौरान क्या सावधानियां रखें.

क्यों जरूरी है रनिंग-इन पीरियड?

रनिंग-इन पीरियड किसी भी नई बाइक के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि उस समय इंजन, ट्रांसमिशन और अन्य मैकेनिकल पुर्जे एक-दूसरे के साथ घिसकर सेट होते हैं. चूंकि ये पुर्जे नए होते हैं, इसलिए उनके बीच आपसी समन्वय धीरे-धीरे बनता है. यदि इस दौरान बाइक को तेज रफ्तार में चलाया जाए, तो इन हिस्सों में घिसावट शुरू हो सकती है, जिससे इंजन की परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है, फ्यूल एफिशिएंसी घट जाती है और बाइक की उम्र भी कम हो जाती है. इसलिए जरूरी है कि शुरुआती दौर में बाइक को धीरे, संतुलित और सावधानीपूर्वक चलाया जाए.

पहले 2,000 किलोमीटर में कैसे चलाएं बाइक?

पहले 2,000 किलोमीटर में बाइक को सही ढंग से चलाना बहुत महत्वपूर्ण होता है. उदाहरण के लिए, बजाज पल्सर 150 के लिए कंपनी ने गियर और स्पीड के अनुसार सीमाएं तय की हैं. पहले 1,000 किलोमीटर के दौरान, पहले गियर में अधिकतम 10 किमी/घंटा, दूसरे में 20, तीसरे में 30, चौथे में 35 और पांचवें गियर में अधिकतम 45 किमी/घंटा की गति रखने की सलाह दी गई है. इसके बाद के 1,000 किलोमीटर के लिए यह स्पीड लिमिट थोड़ी बढ़ा दी जाती है, जैसे पहले गियर में 15, दूसरे में 30, तीसरे में 40, चौथे में 45 और पांचवें गियर में अधिकतम 55 किमी/घंटा. इस दौरान बार-बार ज्यादा एक्सेलेरेशन या अचानक ब्रेकिंग से भी बचना चाहिए, ताकि इंजन और ट्रांसमिशन में ज्यादा दबाव न पड़े.

 बाइक स्टार्ट करते ही तेज न चलाएं

कई लोग बाइक स्टार्ट करते ही उसे तेज चलाना शुरू कर देते हैं, जो कि इंजन के लिए सबसे हानिकारक आदतों में से एक है. जब आप बाइक को स्टार्ट करते हैं, तो इंजन ऑयल को पूरी तरह से सभी पुर्जों तक पहुंचने और लुब्रिकेशन देने में कुछ समय लगता है. अगर आप तुरंत थ्रॉटल देते हैं, तो ऑयल हर हिस्से में सही तरह से नहीं पहुंच पाता, जिससे घिसाव बढ़ता है और इंजन समय से पहले खराब हो सकता है. इसलिए बाइक स्टार्ट करने के बाद कम से कम 1 मिनट तक उसे स्टैंड पर ही छोड़ देना चाहिए, ताकि इंजन ऑयल पूरी तरह से सर्कुलेट हो सके और सभी हिस्सों को उचित लुब्रिकेशन मिल सके.

इसके अलावा, कई और सावधानियां हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जैसे कि इंजन ऑयल की नियमित जांच करना और पहले 500 से 1,000 किलोमीटर के बीच पहला सर्विस ऑयल बदलवाना. बाइक को शुरुआत में अधिक लोड या पिलियन के साथ नहीं चलाना चाहिए. सर्विस शेड्यूल का सख्ती से पालन करना बेहद आवश्यक है, खासकर पहले तीन फ्री सर्विस के दौरान. साथ ही, हर बार बाइक को चलाने से पहले चेन टेंशन, टायर प्रेशर और ब्रेकिंग सिस्टम की स्थिति की जांच अवश्य करें ताकि सुरक्षा और परफॉर्मेंस में कोई कमी न आए.

ये भी पढ़ें: कितनी सैलरी वालों को खरीदनी चाहिए Toyota Fortuner? ये रहेगा EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget