एक्सप्लोरर

कार की बीमा किस्त बढ़ा रही हैं बजट तो प्रीमियम घटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

अगर आपकी कार बीमा पॉलिसी खर्च बढ़ा रही है तो इन बातों को ध्यान में रखकर आप इंश्योरेंस की प्रीमियम कम कर सकते हैं.

मंहगाई के इस दौर में अपना वाहन खरीदना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है इसीलिए अब लोन लेकर वाहन खरीदने का चलन काफी बढ़ गया है. हालांकि लोन के बाद हर महीने ईएमआई का बोझ भी लोगों को परेशान करता है और उस पर कार के बीमा की किस्त पॉकेट पर और भारी पड़ती है. आजकल वाहनों का इश्योरेंस बहुत महंगा हो गया है. आपको करीब 30 से 40 हजार इंश्योरेंस के लिए ही चुकाने पड़ते हैं. लेकिन कई बार इंश्योरेंस के नाम पर आपका फायदा भी उठाया जाता है. इसलिए जब भी इंश्योरेंस कराएं कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें. आप चाहें तो इन टिप्स को फॉलो करके अपनी कार इंश्योरेस के प्रीमियम को भी कम कर सकते हैं.

सभी कंपनी के इंश्योरेंस को कम्पेयर करें

आप जब कार का इंश्योरेंस कराएं या उसे रिन्यू कराएं उससे पहले मार्केट में सभी इंश्योरेंस कंपनियों के प्लान के बारे में जरूर जान लें. अलग अलग कंपनी के इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स से संपर्क करके कोटेशन मंगा लें. अक्सर डीलर आपको मंहगी इंश्योरेंस पॉलिसी बताते हैं. ऐसे में आप दूसरी कंपनियों के कोटेशन से उसे कम्पेयर कर सकते हैं. आपको जो इंश्योरेंस पॉलिसी अपनी जरूरत के हिसाब से सही लगे आप चुन सकते हैं.

बीमा कंपनी से डिस्काउंट भी मांगे

जब भी अपने वाहन का इंश्योरेंस कराएं डीलर या इंश्योरेंस प्रोवाइडर से डिस्काउंट के बारे में जरूर पूछें. अगर आपने कम क्लेम लिए हैं, तो बीमा कंपनियां इसे ध्यान में रखती हैं. ऐसे में आप नो क्लेम बोनेस की मांग कर सकते हैं. साथ ही ट्रैफिक रुल्स को अच्छी तरह फॉलो करने वालों को कई बीमा कंपनियां अतिरिक्त छूट भी देती हैं.

अपने हिसाब से चुनें कार इंश्योरेंस पॉलिसी

अगर आपको इंश्योरेंस प्रीमियम कम करना है तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से पॉलिसी को कस्टमाइज करा सकते हैं. हालांकि कंपनियां कुछ पैकेज भी देते हैं, जैसे चाबी गुम होने पर क्लेम, इसके अलावा इंजन सिक्योर, रोड साइड असिस्टेंस, निजी सामान के खोने पर क्लेम जैसे फायदे ऑफर करती हैं. इससे आपका प्रीमियम बढ़ता जाता है. आप चाहें तो अपने हिसाब से कम प्रीमियम वाली पॉलिसी चुन सकते हैं.

एंटी-थेफ्ट डिवाइस

अगर आपकी कार में जीपीएस, स्टीयरिंग लॉक जैसे डिवाइसेज लगे हैं. जिससे कार चोरी होने का खतरा कम हो जाता है इससे आपकी कार भले ही थोड़ी मंहगी हो जाएगी लेकिन आपकी बीमा पॉलिसी का बोझ भी थोड़ा कम हो जाएगा.

कार में बाहर से मॉडिफिकेशन न कराएं

आजकल लोग अपने हिसाब से अपनी कार या बाइक को मॉडिफाई करा लेते हैं, जैसे गाड़ियों में ऑफ्टर मार्केट साइलेंसर किट, एलईडी डीआरएल, अनऑथराइज्ड सीएनजी किट लगवा लेते हैं. ऐसा करने से आपकी कार की वारंटी भी खत्म होती है और इंश्योरेंस कंपनियां भी अपना प्रीमियम बढ़ा देती हैं. इसलिए खर्च से बचना है तो कार में मॉडिफिकेशन न कराएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
टेस्ट ड्राइव पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, वरना होगा नुकसान
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
Hyundai लॉन्च करने जा रही नई धांसू SUV, नेक्सॉन EV से होगा सीधा मुकाबला
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget